1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, म्यूजिक वीडियो का लुक पोस्टर किया शेयर

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, म्यूजिक वीडियो का लुक पोस्टर किया शेयर

 Published : Jun 06, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 03:40 pm IST

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर साथ में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। उनके नए गाने का पोस्टर रिलीज हुआ है।

asim riaz and himanshi khurana- India TV Hindi
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया गाना Image Source : INSTAGRAM/ASIMRIAZ77.OFFICIAL

बिग बॉस 13 से ही आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी सभी को काफी पसंद आई थी। शो में ही आसिम ने हिमांशी को प्रपोज कर दिया था। शो के बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो कल्ला सोहणा नहीं में नजर आए थे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर यह जोड़ी धमाल मचाने आ रही हैं। आसिम ने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है।

आसिम ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- कल्ला सोहणा नहीं की सफलता के बाद हम ख्याल रखया कर से वापिस आ रहे हैं। यह गाना 10 जून को रिलीज होगा। पोस्टर में आसिम हिमांशी के हाथों में चूड़ियां पहनाते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को प्रीतिंदर ने गाया है। गाने के बोल  बब्बू ने लिखे हैं और वीडियो को गुरिंदर बावा ने डायरेक्टर किया है। आसिमऔर हिमांशी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैन्स को कहा था कि उन्हें जल्द ही सरप्राइज मिलने वाला है और अब फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

बिग बॉस के बाद आसिम दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। वह जैकलिन फर्नांडिस के साथ भी एक गाने में नजर आए थे। हिमांशी के साथ यह उनका दूसरा वीडियो है। आसिम बिग बॉस 12 के पहले रनरअप थे उन्होंने विनर सिद्धार्थ शुक्ला को तगड़ा कॉम्पिटिशन दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन