1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Radhe Your Most Wanted Bhai title track: सलमान खान की 'राधे का टाइटल ट्रेक रिलीज

Radhe Your Most Wanted Bhai title track: सलमान खान की 'राधे का टाइटल ट्रेक रिलीज

 Published : May 05, 2021 01:35 pm IST,  Updated : May 05, 2021 01:36 pm IST

सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का टाइटल ट्रेक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सुपर एक्साइटेड टाइटल ट्रेक को रिलीज किया है

Radhe Your Most Wanted Bhai title track सलमान खान की 'राधे का टाइटल ट्रेक रिलीज- India TV Hindi
Radhe Your Most Wanted Bhai title track सलमान खान की 'राधे का टाइटल ट्रेक रिलीज Image Source : YOUTUBE/ZEE MUSIC COMPANY

सलमान खान के फैंस के इंतजार की घड़ियां आखिरकार समाप्त हो गई हैं। 13 मई को रिलीज होने जा रही सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का टाइटल ट्रेक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सुपर एक्साइटेड टाइटल ट्रेक को रिलीज किया है जिसमें साजिद वाजिद की आवाज का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

वीडियो में सलमान खान और फिल्म की हीरोइन दिशा पाटनी की जोड़ी वाकई खूबसूरत लग रही है। साजिद औऱ वाजिद की जोड़ी में टाइटल ट्रेक बेहद खूबसूरत बन पड़ा है। वीडियो में सलमान खान डेपर लुक में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं, धुन शानदार हैं और स्टेप्स भी कमाल हैं। 

दो गानों की शानदार परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ज्यूकबॉक्स हुआ रिलीज़

दिशा के साथ सलमान खान भारत में भी थे और ये जोड़ी फिर कमाल करने के लिए तैयार है।  पिछले दिनों टाइटल ट्रेक के टीजर ने भी धूम मचाई थी और इस बार टाइटल ट्रेक ने फैंस को दीवाना कर दिया है। फैंस लगातार इस पर शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 13 मई को रिलीज हो रही राधे के कुछ गानों जैसे सीटी मार और दिल दे दिया, यूं भी चार्ट बूस्टर में लगातार ऊपर जगह बनाए हुए हैं।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन