1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला गाना रिलीज

अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला गाना रिलीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 03:24 pm IST

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री फिल्म इश्कजादे में काफी पसंद की गई थी। इस जोड़ी की नई फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला गाना 'फरार' रिलीज हो गया है।

Arjun kapoor- India TV Hindi
Arjun kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के ट्रेलर को अभी कुछ ही दिनों पहले जारी किया गया था और अब फिल्म के पहले गाने 'फरार' को जारी कर दिया गया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस गाने की लिंक को साझा करते हुए लिखा, "पिंकी के साथ डांस करें। हैशटैग फरार के नए गीत को अब जारी कर दिया गया है!"

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें संगीत अनु मलिक का है और इसे उन्हीं के द्वारा गाया भी गया है। गीत को दिबाकर बनर्जी और अनु मलिक ने लिखा है।

अब तक कुछ लोगों को अनु मलिक का यह नया गाना काफी पसंद आया है और ऐसा अर्जुन के इस पोस्ट पर आई प्रतिक्रियाओं को देखते हुए समझा जा सकता है।

संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर जारी 

एक यूजर ने लिखा, "अनु जी ने तो आग लगा दी।"

किसी और ने लिखा, "अनु मलिक सर की आवाज काफी लंबे समय बाद सुन रही हूं। इसके बोल हर कलाकार की कहानी है।"

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस परियोजना की मजेदार बात यह है कि इसमें अर्जुन, पिंकी दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संदीप कौर के किरदार को परिणीति निभा रही हैं। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जो 20 मार्च को रिलीज हो रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट पर आएं नजर

आपको बता दें कि अर्जुन और परिणीति इससे पहले फिल्म इश्कजादे में साथ काम कर चुके हैं। ये  फिल्म काफी पसंद की गई थी और इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों ने काफी पसंद की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन