1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर जारी

'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर जारी

 Published : Mar 04, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 04:42 pm IST

मजेदार बात ये है कि फिल्म में अर्जुन कपूर, पिंकी दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संदीप कौर के किरदार को परिणीति निभा रही हैं।

संदीप और पिंकी फरार, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज हो गया Image Source :

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की एक तस्वीर साझा करते हुए इसके ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "नाम पिंकी, शक्ल से पुलिस वाला, काम से? दिबाकर बनर्जी की फिल्म हैशटैगसंदीपऔरपिंकीफरार के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है। 20 मार्च को यह फिल्म आपके पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को बुधवार को यूट्यूब पर जारी किया गया, जिसे अब तक 117,520 व्यूज मिल चुके हैं।

पढ़िए शॉर्ट फिल्म देवी का मूवी रिव्यू

फिल्म की एक मजेदार बात यह है कि इसमें अर्जुन, पिंकी दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संदीप कौर के किरदार को परिणीति निभा रही हैं। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन