1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जिगर सरैया के पॉप म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी संजीदा शेख

जिगर सरैया के पॉप म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी संजीदा शेख

 Published : Aug 24, 2019 09:56 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 09:56 pm IST

एक्ट्रेस संजीदा शेख बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर में से जिगर सरैया के एक पॉप म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।

संजीदा शेख- India TV Hindi
संजीदा शेख

नई दिल्ली: एक्ट्रेस संजीदा शेख बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर में से जिगर सरैया के एक पॉप म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस वीडियो का शीर्षक 'रुका हूं' है और इसके माध्यम से जिगर हिंदी पॉप शैली में एक एकल गायक (सोलो सिंगर) के रूप में शुरुआत करने जा रहे हैं।

संजीदा ने कहा, "जब इस वीडियो के लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मैं यह जान गई कि मुझे यह करना ही है, क्योंकि यह गाना मेरे जैसा ही है। यह वाकई में उस तरह का म्यूजिक है जिसे मैं सुनती हूं या जिससे मेरा जुड़ाव है। इसका सुर काफी मीठा है, फिर भी यह काफी नशीला है।"

संजीदा ने आगे कहा, "यकीन मानिए, 'रुका हूं' निश्चित रूप से सबकी फेवरेट लिस्ट में टॉप पर होगी। इसके साथ ही जिगर सुपर-टैलेंटेड हैं।"

इसकी शूटिंग इस्तांबुल, टर्की में हुई है।

जिगर ने कहा, "संजीदा स्वप्नसुंदरी हैं और बेहद प्रतिभाशाली हैं। यह लगभग ऐसा है, जैसे कि वह मेरे दिमाग में बस गई हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन