1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर, पोस्टर आया सामने

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर, पोस्टर आया सामने

 Published : May 07, 2020 01:45 pm IST,  Updated : May 07, 2020 01:45 pm IST

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाज गिल नया गाना Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 से पंजाबी सिंगर शहनाज गिल लोगों की फेवरेट बन गई हैं। शो में उन्हें फैन्स का बहुत प्यार मिला है। उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। बिग बॉस के बाद शहनाज और सिद्धार्थ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थी। अब शहनाज की एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली है। इस गाने में शहनाज पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ नजर आएंगी। गाने का नाम 'कह गई सॉरी' है।

शहनाज गिल ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों मेरे आने वाले गाने कह गई सॉरी का पोस्टर ये रहा। आशा करती हूं आपको यह पसंद आएगा।

वहीं जस्सी गिल ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया गाने का टीज़र कब रिलीज होगा। जस्सी और शहनाज के गाने का टीज़र 8 मई 2020 को दोपहर 3 बजे रिलीज होगा।

पोस्टर में शहनाज ब्राउन कलर का ओवरकोट पहनी हुई हैं और जस्सी गिल को देख रही हैं। शहनाज का यह लुक काफी अच्छा लग रहा है। पोस्टर को देखकर यह गाना रोमांटिक सैड सॉन्ग लग रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाना शहनाज के म्यूजिक वीडियो भुला दूंगी तुझे की तरह लग रहा है। मगर इसमें पंजाबी तड़का होने वाला है।इस गाने को जस्सी गिल ने गाया है। लिरिक्स  निर्माण ने लिखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन