1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रसित

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रसित

 Published : Sep 12, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 12:09 pm IST

प्रख्यात गायिका अनुराधा पौड़वाल के पुत्र आदित्य पौड़वाल का किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया है।

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रसित- India TV Hindi
गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रसित Image Source : INSTA/ANURADHAPAUDWALONLINE/ADITYAPAUDWA

प्रख्यात गायिका अनुराधा पौड़वाल के पुत्र आदित्य पौड़वाल का किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया है। 35 साल के आदित्य किडनी की बीमारी के चलते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आदित्य का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा और कोरोना से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

आपको बता दें कि अपनी मां की तरह आदित्य भी गायन और संगीत के क्षेत्र से जुड़े थे। वो म्यूजिक कंपोजर थे लेकिन पिछले कई सालों से किडनी की दिक्कतों के चलते वो काफी परेशान थे।

अनुराधा पौड़वाल के परिवार की बात करें तो आदित्य के अलावा उनकी एक बेटी कविता पौड़वाल भी हैं। अनुराधा पौड़वाल के पति अरुण पौड़वाल भी संगीत की दुनिया से जुड़े थे। नब्बे के दशक में उनकी सड़क हादसे में मौत के बाद अनुराधा पौड़वाल बुरी तरह टूट गई थी। तब बच्चों ने ही उनको संभाला था। अब आदित्य पौड़वाल के जाने से अनुराधा पौड़वाल के परिवार को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन