1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने बताया वो कब करेंगी फिल्मों में काम

नेहा कक्कड़ ने बताया वो कब करेंगी फिल्मों में काम

 Published : Mar 16, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 12:44 pm IST

नेहा कक्कड़ के गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। उनके गाने 'दिलबर', 'साकी' और 'गर्मी' को खासी लोकप्रियता मिली। 

नेहा कक्कड़- India TV Hindi
नेहा कक्कड़

नई दिल्ली:'गर्मी', 'ओ साकी-साकी', 'दिलबर', 'एक तो कम जिंदगानी', 'आंख मारे' जैसे झूमने पर मजबूर कर देने वाले गाने देने के बाद गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि वह अभिनय में तभी हाथ आजमाएंगी, जब वह सुनिश्चित होंगी कि फिल्म बड़ी हिट होगी। इस बारे में नेहा ने कहा, "अभी तक, जिन गायकों ने फिल्म में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की वे सफल नहीं हुए। ऐसे में अगर मैं ऐसा कुछ करती हूं मैं इस बात का पूरा ध्यान रखूंगी कि फिल्म बड़ी हिट हो, तभी मैं फिल्म करूंगी, वरना मैं उसमें हाथ नहीं लगाऊंगी।"

उन्होंने कहा, "मैं बस फिल्म करने के लिए फिल्म नहीं करूंगी। जब मैं महसूस करूंगी कि यह फिल्म हिट होगी, तभी मैं उसमें अपना भाग्य आजमाऊंगी।"

दर्शन रावल ने शेयर की शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला संग तस्वीर, म्यूजिक वीडियो में साथ आने वाले हैं नजर

नेहा कक्कड़ और उनके भाई ने साथ मिलकर हाल ही में 'गोवा बीच' नाम का सिंगल रिलीज किया है। इस गाने को काफी लोकप्रियता मिली। नेहा ने हाल ही में जैकलिन फर्नांडिस और आसिम रियाज पर फिल्माया गाना 'मेरे अंगने में' भी गाया है। नेहा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं, उनके सारे गाने हिट हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन