1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को दी वॉर्निंग, कही ये बात

सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को दी वॉर्निंग, कही ये बात

 Published : Jun 22, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 09:07 pm IST

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके भूषण कुमार को चेतावनी दी है। भूषण कुमार टी-सीरीज के एमडी हैं।

sonu nigam, bhushan kumar- India TV Hindi
सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को दी वॉर्निंग Image Source : INSTAGRAM- SONU NIGAM

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही एक वीडियो जारी करके म्यूजिक इंडस्ट्री में खेमेबाजी के होने का आरोप लगाया, हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोनू द्वारा जारी किए गए एक नए वीडियो में उन्होंने टी-सीरीज के चेयरमैन और एमडी भूषण कुमार पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। सोनू ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा : "लातों के माफिया बातों से नहीं मानते।"

सोनू निगम ने शेयर किया 15 साल की उम्र में गाया, अवॉर्ड विनिंग गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो में वह कहते हैं, "भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम लेना ही पड़ेगा मुझे। और अब तू तू के लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया।"सोनू आगे कहते हैं, "तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पे आके भाई भाई मेरी एल्बम कर दो। भाई 'दीवाना' कर दो। भाई, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, बाल ठाकरे से मिलवा दो। अबू सलेम से बचा लो। अबू सलेम गालियां दे रहा है..याद है ना? याद है कि नहीं ये सब चीजें? मैं तुझे कह रहा हूं मेरे मुंह मत लगना अब तू बस।"

सोनू ने आगे यह भी कहा, "मरीना कवर याद है ना? वो क्यों बोली, वो क्यों बैक आउट किया ये मुझे नहीं पता। मीडिया को पता है माफिया किस तरह से फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया, तो वो वीडियो मैं अपनी यूट्यूब चैनल में डाल दूंगा। समझा? मेरे मुंह मत लगना।"

हाल ही में जारी किए गए अपने वीडियो में सोनू निगम ने नाम लिए बिना दो म्यूजिक कंपनीज से इस बात की अपील की कि वे इंडस्ट्री में आए नए कलाकारों के प्रति थोड़ा दया भाव रखें, नहीं तो सुशांत सिंह राजपूत की ही तरह म्यूजिक इंडस्ट्री से भी किसी कलाकार के आत्महत्या की खबर आ सकती है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन