1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अली फजल और सुरभि ज्योति विशाल मिश्रा के नए गाने 'आज भी' में आएंगे नजर

अली फजल और सुरभि ज्योति विशाल मिश्रा के नए गाने 'आज भी' में आएंगे नजर

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2020 08:53 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 08:53 am IST

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अली फजल के साथ विशाल मिश्रा के नए गाने आज भी में नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अली के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

surbhi jyoti ali fazal- India TV Hindi
सुरभि ज्योति अली फजल

अभिनेता अली फजल 'आज भी' नामक एक नए गीत में 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति से रोमांस करते नजर आएंगे, जिसे विशाल मिश्रा ने गाया है। बुधवार को अली ने इंस्टाग्राम पर संगीत वीडियो की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "कुछ खास जल्द ही आ रहा है।"

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में झांकते नजर आते हैं। उसी तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, "सिर्फ एक अन्य कहानी ही नहीं..जल्द ही आ रही है।"

विशाल के अनुसार, 'आज भी' एक बहुत भावुक गीत है।

विशाल ने कहा, "यह मेरे द्वारा बनाया गया सबसे व्यक्तिगत और विशेष गीत है। मैंने इसे कंपोज किया, गाया और लिखा है। यह गीत व्यक्तिगत अनुभवों से आया, यह सिर्फ गीत नहीं है, यह मेरे जीवन का एक पृष्ठ है। मैं आशा करता हूं कि लोग इसे पसंद करेंगे।"

विशाल मिश्रा को 'कबीर सिंह' फिल्म में उनके गीत 'कैसे हुआ' के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन