1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' का 'खुलके जीने का' गाना आज होगा रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' का 'खुलके जीने का' गाना आज होगा रिलीज

 Published : Jul 18, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 06:42 am IST

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' का गाना 'खुलके जीने का' 19 जुलाई को रिलीज होने वाले हैं।

khulke jeene ka- India TV Hindi
खुलके जीने का Image Source : INSTAGRAM/CASTINGCHHABRA

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो ऑडियन्स को बहुत पसंद आ रहा है। सुशांत और संजना सांघी की जोड़ी लोगों को पसंद आई है। इस फिल्म के दो गाने 'तारे गिन' और टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और अब तीसरा गाना रिलीज होने जा रहा है।

दिल बेचारा का तीसरा गाना 'खुलके जीने का' 19 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस गाने की शूटिंग पेरिस में हुई है। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स अभिजीत भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

मुकेश छाबड़ा ने गाने के लिरिक्स के साथ इस गाने की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। गाने की शूटिंग के दौरान सुशांत, संजना और मुकेश ने पेरिस में खूब मस्ती की थी। 

दिल बेचारा ने संजना सांघी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसके साथ ही कॉस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी बतौर डायरेक्ट इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन