1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है : तुलसी कुमार

फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है : तुलसी कुमार

 Published : Jun 18, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 02:14 pm IST

गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म फिल्म 'कबीर सिंह' में गाए उनके नए गाने 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है।

Tulsi Kumar- India TV Hindi
Tulsi Kumar Image Source : INSTAGRAM

गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह'(Kabir Singh) में गाए उनके नए गाने 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है। इस गीत को तुलसी ने अखिल सचदेवा के साथ मिलकर गाया है, जो सोमवार को लॉन्च हुआ। 

तुलसी ने कहा, "जब मैंने पहली बार गाने को सुना तो मुझे यह बेहद पंसद आया और मैं इसे बार-बार गुनगुनाने लगी। इसका संगीत मधुर व जबरदस्त है। लेकिन इसका सबसे बेहतरीन हिस्सा इसके बोल हैं, जो निश्चित रूप से सबसे दिल को छू लेंगे।"

संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित 'कबीर सिंह' हिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

एक बार फिर से लव सॉन्ग के लिए साथ आए सोनू निगम और श्रेया घोषाल

Tera Ban Jaunga Song: 'कबीर सिंह' का नया गाना हुआ रिलीज, शाहिद कपूर और कियारा की शानदार केमिस्ट्री दिखी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन