1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उदित नारायण को मिली पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

उदित नारायण को मिली पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

 Published : Jul 31, 2019 11:11 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 03:32 pm IST

उदित नारायण के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

उदित नारायण- India TV Hindi
उदित नारायण

मुंबई: 80s-90s के मशहूर सिंगर उदित नायारण को जान से मारने की धमकी मिली है। उदित नारायण को पिछले दो हफ्तों से धमकी भरे कॉल लगातार आ रहे हैं उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। परेशान होकर आखिरकार उदित नारायण ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। उदित नारायण के मुताबिक अननोन नंबर से ये कॉल आ रहा है और वो अश्लील भाषा में बात कर रहा है और मोटी रकम की मांग कर रहा है।

Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

उदित नारायण ने बताया कि उन्हें अभी तक 4-5 बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, धमकी देने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है, वो जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद उदित नारायण ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है, नंबर का भी पता लगा लिया है। पुलिस के मुताबिक नंबर बिहार का है, पता चलते ही पुलिस ने अपनी एक टीम बिहार भी भेज दी है।

उन्नाव रेप केस: ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर मांगी पीड़िता को न्याय मिलने की दुआ

जांच में पता चला है कि जिस फोन नंबर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे वो सिंगर के वॉचमैन के नाम से फोन सर्विस कंपनी में दर्ज था। इस पर वॉचमैन से पूछताछ हुई तो वॉचमैन ने बताया कि उसका फोन 3 महीने पहले चोरी हो गया था और जिस वक्त फोन चोरी हुआ था वो बिहार में था। अब फोन करने वाले कॉलर की लोकेशन बिहार बता रहा है।

शिकायत के बाद पुलिस ने उदित नारायण के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

होमोसेक्सुअल विषय पर आधारित फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी शबाना आजमी

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन