1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Illegal Weapon 2.0 Song Out: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बीच डांस वॉर आई नजर

Illegal Weapon 2.0 Song Out: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बीच डांस वॉर आई नजर

 Published : Jan 04, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 03:57 pm IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का नया गाना 'Illegal Weapon 2.0' रिलीज हो गया है।

'Illegal Weapon 2.0' song out- India TV Hindi
 'Illegal Weapon 2.0' गाना हुआ रिलीज

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आने वाले हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच डांस वॉर पर बनी इस फिल्म का नया गाना Illegal Weapon 2.0 रिलीज हो गया है। गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर डांस वॉर करते नजर आ रहे हैं।

Illegal Weapon 2.0 गाने को जैस्मीन सैंडलस और गैरी संधू ने गाया है। म्यूजिक तनिष्क भागची का है और लिरिक्स प्रिया सराइया ने लिखे हैं। पंजाबी गाने Illegal Weapon को स्ट्रीट डांसर 3d के लिए रिक्रिएट किया गया है। ऑरिजनल गाने को भी जैस्मीन सैंडलस और गैरी संधू ने ही गाया है।

गाने का टीज़र कल रिलीज कर दिया गया था। श्रद्धा कपूर ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा था- जंग जारी है। Illegal Weapon 2.0 कल रिलीज होगा। सहज(वरुण धवन) अब समय आ गया है।

स्ट्रीट डांसर 3D की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह एबीसीडी फिल्म की फ्रेंचाइजी है। फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है और यह 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन