1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. #WaadaHai: शहनाज गिल के फैंस बेसब्री से कर रहे गाने का इंतजार, अर्जुन कानूनगो संग नया लुक आया सामने

#WaadaHai: शहनाज गिल के फैंस बेसब्री से कर रहे गाने का इंतजार, अर्जुन कानूनगो संग नया लुक आया सामने

 Published : Nov 04, 2020 10:36 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 10:44 am IST

इस गाने के रिलीज होने से पहले ही शहनाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। उनके फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

waada hai song shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाज गिल और अर्जुन कानूनगो नए गाने 'वादा है' में दिखाई देंगे Image Source : TWITTER: @VYRLORIGINALS

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में अपनी क्यूटनेस और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल सुर्खियों में रहती हैं। उनका नया गाना 'वादा है' जल्द रिलीज होने वाला है, जिसमें वो सिंगर अर्जुन कानूनगो के साथ दिखाई देंगी। इस गाने के रिलीज होने से पहले ही शहनाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। उनके फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। गाने से नया लुक सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। 

'बिग बॉस 14' में शहनाज कौर गिल के लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रही तस्वीरें

इससे पहले शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने के बारे में अनाउंसमेंट करते हुए पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "वादा किया था कुछ खास लाएंगे! प्रस्तुत करते हैं #WaadaHai.. 5 नवंबर को सुबह 11 बजे रिलीज होगा।"

शहनाज गिल हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आई थीं। उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था। उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखकर फैंस बेहद खुश हुए थे। 

गौरतलब है कि शहनाज के साथ-साथ दर्शकों ने टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी पसंद किया था। उनकी जोड़ी को #Sidnaaz नाम दिया गया। लोग आज भी उन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन