1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'बिग बॉस 14' में शहनाज कौर गिल के लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रही तस्वीरें

'बिग बॉस 14' में शहनाज कौर गिल के लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रही तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 12:01 am IST

शहनाज कौर गिल ने एक बार फिर 'बिग बॉस' सीजन 14 में धमाल मचाया है।

Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ KAUR GILL

'बिग बॉस' सीजन 13 में धमाल मचाने के बाद शहनाज कौर गिल ने एक बार फिर 'बिग बॉस' सीजन 14 में धमाल मचाया है। 'बिग बॉस' में शहनाज ग्लैमरस लुक में आईं और अपनी अदाओं से एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। 

घर में आने से पहले शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'सादगी, शरारतें। शहनाज गिल।'

इन तस्वीरों में शहनाज पीच कलर का सूट पहना हुआ है वहीं बड़े बड़े झुमके और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। 'बिग बॉस' में आते ही शहनाज ने घरवालों के साथ खूब मस्ती और जमकर एन्जॉय भी किया। 

'बिग बॉस' सीजन 14 में कुछ दिनों के लिए सिद्धार्थ शुक्ला बतौर मेहमान और सीनियर बनकर आए थे। तब से फैंस लगातार शहनाज की शो में आने की डिमांड कर रहे थे। यहां तक कि जैसे ही शहनाज के शो में आने का प्रोमो सामने आया तो फैंस खुशी से झूम उठे। 

आपको बता दें, शहनाज अपने लुक की वजह से ना केवल 'बिग बॉस' 13 बल्कि उसके बाद भी सुर्खियां बटोर रही हैं। शहनाज  ने कुछ दिन पहले ही काफी वजन घटाया है जिसके बाद उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल