1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, अभी ICU में ही रहेंगी

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, अभी ICU में ही रहेंगी

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 29, 2022 05:47 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 05:47 pm IST

प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Lata Mangeshkar- India TV Hindi
Lata Mangeshkar  Image Source : INSTRAGRAM@LATA_MANGESHKAR

Highlights

  • लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई हैं।
  • लता मंगेशकर की सेहत में हो रहा है काफी सुधार

प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आठ जनवरी को दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। जहां पर लगातार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। 

पिछले 21 दिनों से लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट है और वहीं उनका इलाज़ चल रहा है। लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर प्रतीत ने कहा, ''लता जी वेंटिलेटर पर थी लेकिन 2 दिन पहले ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया क्योंकि उनके तबियत में थोड़ी सी सुधार दिखाई दी।'

ऋतिक रोशन ने थामा किस लड़की का हाथ? वीडियो देख फैंस पूछ रहे सवाल

डॉक्टर ने आगे कहा कि अभी भी लता जी ICU में ही रहेंगी और डॉक्टर की निगरानी में रहेंगी। तबियत में थोड़ा सा सुधार हुआ है और डॉक्टर उनका लगातार ट्रीटमेंट कर रहे है।

वहीं दूसरी ओर गायिका लता मंगेशकर के परिवार ने सिंगर के आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से एक बार फिर लोगों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में परेशान करने वाली अफवाहें फैलाने से परहेज करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से दुआ करने के लिए कहा। 

इनपुट राजीव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन