1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. एक बार फिर होगा 'ये रिश्ता...' के कार्तिक-नायरा का मिलन, 'शिविन' का रोमांस देखने के लिए हो जाइए तैयार

एक बार फिर होगा 'ये रिश्ता...' के कार्तिक-नायरा का मिलन, 'शिविन' का रोमांस देखने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Feb 15, 2022 04:42 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 04:42 pm IST

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। लोगों को एक बार फिर से दोनों की केमिस्ट्री और रोमांस दिखने वाला है। 

Teri Ada Teaser shivangi joshi mohsin khan kartik naira kaira shivin Mohit Chauhan - India TV Hindi
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शिवांगी और मोहसिन ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में साथ काम किया था।
  • शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने टीवी की दुनिया में साढ़े 5 साल तक एकसाथ राज किया। दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक थी। दोनों को लेकर फैंस के बीच इतना क्रेज था कि जब शिवांगी और मोहसिन ने शो छोड़ा तो ना जाने कितने फैंस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' देखना ही बंद कर दिया। दोनों शो में कार्तिक और नायरा का रोल निभाते थे। जिन्हें फैंस ने 'कायरा' नाम दिया था। वहीं मोहसिन और शिवांगी को फैंस 'शिविन' बुलाते हैं। हाल ही में शिवांगी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया था कि वो और मोहसिन खान जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं। तब से फैंस को उनके इस प्रोजेक्ट का इंतजार था जिसमें वो दोबारा मोहसिन और शिवांगी को साथ देख सके। 

क्या वाकई राखी सावंत 'भाड़े का पति' लेकर आई थी! कहानी तो कुछ यही कहती है

अब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के उस प्रोजेक्ट का खुलासा हो चुका है। दरअसल शिवांगी और मोहसिन जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं। इस गाने का नाम है- 'तेरी अदा' जो 17 फरवरी को VYRLOriginals नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। वैलेंटाइन डे के मौके पर इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है।

टीजर की शुरुआत होती है- शिवांगी जोशी के डांस से, जिसे देखकर मोहसिन उनपर फिदा हो जाते हैं। अगले सीन में शिवांगी गुलेर से मोहसिन पर निशाना लगाती दिखती हैं और फिर मोहसिन को वर्कआउट करते शिवांगी उन्हें चुपके से देखती हैं और मोहसिन उनकी तरफ देखते हैं तो वो छिपकर शर्म से मुस्कुराने लगती हैं। ये टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक इसे 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर आया, अक्षय का ऐसा रूप देखा ना होगा!

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान इससे पहले 'बारिश' गाने में साथ नजर आए थे, इस गाने ने हाल ही में 11 करोड़ व्यूज पूरे किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन