1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'नेहा शर्मा जब भी कैमरे के सामने आती हैं स्क्रीन पर रोशनी बिखेर देती हैं'- नमित दास

'नेहा शर्मा जब भी कैमरे के सामने आती हैं स्क्रीन पर रोशनी बिखेर देती हैं'- नमित दास

 Published : Oct 27, 2021 11:33 am IST,  Updated : Oct 27, 2021 11:33 am IST

'आफत-ए-इश्क' में नमित दास के साथ नेहा शर्मा लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल और अमित सियाल जैसे भी सितारे हैं।

नेहा शर्मा- नमित दास- India TV Hindi
नेहा शर्मा- नमित दास Image Source : INSTAGRAM

नेहा शर्मा, नमित दास, दीपक डोबरियाल और अमित सियाल जैसे सितारों से सजी ज़ी5 की आगामी फिल्म 'आफत-ए-इश्क' अपनी पहली घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और फैंस को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। इस फिल्म का प्रीमियर 29 अक्टूबर को ज़ी5 पर होगा।

फ़िल्म में नज़र आने वाले नामित दास ने नेहा शर्मा के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। वे कहते हैं,"नेहा शर्मा के साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं किसी ऐसे व्यक्ति को पाकर बहुत खुश हूं जो इतना प्यारा और सुंदर है। वह हर बार जब भी कैमरे के सामने आती हैं स्क्रीन पर रोशनी बिखेर देती हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनके साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला और उनके साथ अभिनय करना एक जॉयफुल राइड थी।"

यहां देखिए इंडिया टीवी संग नमित दास का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू-

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन