1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 2 घंटे 1 मिनट की महा डरावनी फिल्म, खौफनाक है जिसका हर सीन, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है

2 घंटे 1 मिनट की महा डरावनी फिल्म, खौफनाक है जिसका हर सीन, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 08, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 12:57 pm IST

अगर आप हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं और किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं तो आज हम आपको एक शानदार हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका एक-एक सीन खौफ से भरा हुआ है।

horror film- India TV Hindi
डेथ व्हिसपरर Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX

हॉरर फिल्मों को देखकर जितना डर लगता है, ये उतना ही ज्यादा आकर्षित भी करती हैं। अक्सर दर्शक खौफनाक सीन्स से भरी हॉरर फिल्मों को तलाश करते रहते हैं। अगर आपको भी हॉरर फिल्में पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका एक-एक सीन दिल में हलचल पैदा कर देता है। साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म इतनी खौफनाक है कि इसे अकेले में देखना बेहद मुश्किल है और कमजोर दिलवाले तो अकेले में बिलकुल भी इसे देखने का रिस्क न उठाएं। खास बात तो ये है कि फिल्म की लेखिका ने दावा किया था कि ये कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है और वो भी उनके अपने परिवार से। उन्होंने बताया था कि ऐसी ही घटना उनकी मां के परिवार के साथ तब घटी थी, जब वह 15 साल की थीं और ये फिल्म ओटीटी पर मौजूद है। 

भय से भरे हैं सीन

ये फिल्म अपराधबोध, संदेह और अनजानें परिणामों से उपजी एक अलौकिक भयावहता से भरी है। हम बात कर रहे हैं 'डेथ व्हिसपरर' की, जो एक ईस्टर्न हॉरर फिल्म है। इस फिल्म का भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। फिल्म की कहानी थाईलैंड की संस्कृति के साथ भूत-प्रेत के प्रभाव को जोड़ती है। डेथ व्हिसपरर एक सुपरनैचुरल हॉरर है, जिसने 2023-24 में थाईलैंड के सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी और अब ओटीटी पर ये फिल्म धूम मचा रही है। इसकी दमदार कहानी और सधी हुई सिनेमेटोग्राफी दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है।

क्या है डेथ व्हिसपरर की कहानी?

डेथ व्हिसपरर एक थाई हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक किसान परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किसान परिवार में तीन बेटियां हैं। बेटा कुछ समय के लिए बाहर रहने के बाद अपने घर लौटता है और उसके लौटने के बाद दूसरे नंबर की बेटी बीमार पड़ जाती है। बीमार पड़ने के बाद वह अजीबो-गरीब हरकतें करने लगती हैं, जिससे पूरा परिवार परेशान रहने लगता है। जल्दी ही स्पष्ट हो जाता है कि इस किसान परिवार को उस लड़की और अपनी जान को बचाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ेगा।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें 'डेथ व्हिसपरर'?

अगर आप इस वीकेंड पर कोई हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं तो डेथ व्हिसपरर देख सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और 121 मिनट की है। हालांकि, फिल्म देखने से पहले हम आपको ये भी बता दें कि ये काफी डरावनी है और दर्शकों की रूह कंपाने की क्षमता रखती है। अगर आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं तो किसी के साथ ही देखें।

ये भी पढ़ेंः '3rd क्लास एक्टर', अमिताभ बच्चन को याद आए विदेश में मिले ताने, इंडिया पर हुई भद्दी टिप्पणी, देश के लिए दुखा था दिल

सुधा चंद्रन पर माता की चौकी चढ़ी थीं देवी, 6 मिनट में 4 लीटर पानी पी गई थीं एक्ट्रेस, बताया जगराते का पूरा हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन