1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. दृश्यम-अंधाधुन से भी धांसू है 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, क्राइम और माइंड गेम का परफेक्ट मेल देखकर चकरा जाएगा दिमाग

दृश्यम-अंधाधुन से भी धांसू है 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, क्राइम और माइंड गेम का परफेक्ट मेल देखकर चकरा जाएगा दिमाग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 04, 2026 09:48 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:48 am IST

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं और ओटीटी पर तो एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर मौजूद हैं। लेकिन, आज हम आपको रहस्य से भरी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर दिमाग के सारे तार हिल जाते हैं।

chittha- India TV Hindi
शानदार है ये सस्पेंस-थ्रिलर। Image Source : SCREEN GRAB JIOHOTSTAR

क्राइम और माइंड गेम से भरी सस्पेंस-थ्रिलर्स क इन दिनों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, तभी तो आए दिन सिनेमाघरों और ओटीटी पर नई-नई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको 2 घंटे 19 मिनट की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका एक-एक सीन बेचैनी पैदा कर देता है। इसका हर फ्रेम इतना सधा हुआ है कि आखिरी तक आंखें स्क्रीन से लगी रहती हैं। फिल्म की कहानी बच्चियों के गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ एक हैवान की हैवानियत से भी पर्दा उठता है।

खौफ और इमोशन्स का घातक मेल

इस फिल्म की कहानी जितने रहस्यों से भरी है, उतनी ही खौफनाक और दिल को दहला देने वाली भी है। ये फिल्म है 'चित्था' है। फिल्म की कहानी थ्रिल-इमोशन और खौफ से भरी है  और इतनी शानदार है कि हर सीन के साथ बेचैनी बढ़ती जाती है। फिल्म की कहानी मासूम बच्चियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे कर गायब होने लगती हैं। फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ इंसाफ की तड़प और इंसानी संवेदनाएं भी कूट-कूटकर भरी है। दमदार अभिनय और टाइट स्क्रीनप्ले इसकी ऊंचाइयों को बनाए रखता है। यही वजह है कि इसके चित्था के आगे बड़ी मसाला एंटरटेनर और सस्पेंस-थ्रिलर फीके लगते हैं।

हिंदी में भी देख सकते हैं चित्था

वैसे तो 'चित्था' (Chithha), एक तमिल फिल्म है, लेकिन ओटीटी पर ये हिंदी भाषा में भी देखी जा सकती है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 'चित्था' की खासियत है कि इसकी कहानी की मजबूती, जो बहुत हद तक हकीकत से भी जुड़ी है। फिल्म की हर छोटी से छोटी चीज पर मेकर्स ने बारीकी से काम किया है। ये फिल्म छोटी बच्चियों की किडनैपिंग और उनके साथ रेप की घटनाओं पर बनी है।

चित्था की कहानी

चित्था की कहानी सुंदरी एक 5-6 साल की बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है। सुंदरी के पिता की मौत हो चुकी है और अब वह अपने चाचा (सिद्धार्थ) और मां के साथ रहती है। लेकिन, एक खुशहाल परिवार तब हिल जाता है जब सुंदरी के स्कूल की एक दोस्त के साथ रेप होता है और उसका इल्जाम उसके चाचा पर आ जाता है। इन सभी आरोपों और परेशानियों के बीच एक दिन अचानक सुंदरी भी किडनैप हो जाती है और तब पता चलता है कि असल में आरोपी तो कोई और ही है। इसके बाद सिद्धार्थ का किरदार पुलिस के साथ मिलकर कैसे रेपिस्ट तक पहुंचता है, चित्था की कहानी यही है।

2023 में आई थी फिल्म

'चित्था' 2023 में आई थी, जिसमें अभिनय करने के साथ-साथ एक्टर सिद्धार्थ ने इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के निर्देशन एस. यू. अरुण कुमार  हैं। 2 घंटे 19 मिनट  लंबी इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ निमिषा सजयन भी लीड रोल में हैं। 5 करोड़ के लो बजट में बनी इस फिल्म ने 12.36 करोड़ रुपये कमाए और 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ सहित 7 बेस्ट अवॉर्ड भी जीते थे। फिल्म की आईएमबीडी रेटिंग 8. 2 हैं, जो इसे बेस्ट थ्रिलर का लिस्ट में शामिल करती है।

ये भी पढ़ेंः श्लोका मेहता-राधिका मर्चेंट पहुंचीं गोवा, एयरपोर्ट को बना दिया रनवे, बड़ी बहू की पटोला साड़ी पर टिक जाएंगी निगाहें

'उसके जैसी काली तो नहीं हो जाऊंगी?' सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर पर किया नस्लवादी कमेंट, भड़का एक्टर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन