1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'उसके जैसी काली तो नहीं हो जाऊंगी?' सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर पर किया नस्लवादी कमेंट, भड़का एक्टर

'उसके जैसी काली तो नहीं हो जाऊंगी?' सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर पर किया नस्लवादी कमेंट, भड़का एक्टर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 04, 2026 07:23 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 07:42 am IST

सपना चौधरी भी न्यूली लॉन्च रियेलिटी शो 'द 50' का हिस्सा बनी हैं और कंटेस्टेंट्स से जमकर पंगे ले रही हैं। इस बीच सपना अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया और शो के अन्य कंटेस्टेंटेस के निशाने पर आ गई हैं।

sapna choudhary- India TV Hindi
रैपर युंग सैमी, सपना चौधरी। Image Source : INSTA/@YUNGSAMMY___/@ITSSAPNACHOUDHARY

टीवी की दुनिया में अब एक नया रियेलिटी शो दस्तक दे चुका है, जिसमें एक-दो नहीं पूरे 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के नए रियेलिटी शो 'द 50' की, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं। बिग बॉस में तहलका मचा चुकीं हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी The 50 का हिस्सा बनी हैं और बिग बॉस की ही तरह इस शो में अपनी धाक जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। इस बीच सपना चौधरी नाइजीरियन रैपर पर किए अपने कमेंट को लेकर बुरी तरह फंस गई हैं।

सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर पर किया नस्लवादी कमेंट!

नए रियेलिटी शो द 50 का हाल ही में प्रीमियर हुआ। शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है और सपना चौधरी भी इस रियेलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। सपना पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर गेम खेल रही हैं और हर किसी से बेबाक होकर पंगे ले रही हैं। लेकिन, अप सपना के एक कमेंट पर सिर्फ शो के अंदर ही नहीं बाहर भी विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने नाइजीरियन रैपर Yung Sammy की रंगत पर कुछ ऐसा कहा, जो शो के अन्य कंटेस्टेंट हजम नहीं कर पाए।

सपना के कमेंट पर करण पटेल ने जताई नाराजगी

सपना चौधरी करण पटेल और अन्य कंटेस्टेंट्स से बात कर रही थीं। इसी दौरान वह किसी बात पर कहती हैं- 'धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी?' इसके बाद वह युंग को बुलाती हैं और उनकी तरफ इशारा करते हुए कहती हैं- 'इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं?' इस पर करण पटेल अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहते हैं कि सपना अनजाने में रेसिस्ट कॉमेंट कर रही हैं। ये बात वह दूसरे तरीके से भी कह सकती थीं।

अदनान संग भी हुआ पंगा

दूसरी तरफ सपना चौधरी शो में एक टास्क के दौरान अदनान शेख से भी भिड़ती दिखीं। सपना चौधरी, अदनान से कहती हैं- 'दम नहीं है क्या बाहर जा के कमाने की?' अदनान कहते हैं - 'चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।' सपना इस पर भड़क गईं और कहा- 'पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखाता है।' अदनान कहते हैं- 'चल निकल'। सपना जवाब में कहती हैं- 'ऐसा मारूंगी, बाहर मिलेगा तो।' सपना संग अदनान के पंगे और बयान 'औरत है तो औरत की तरह रह न' को लेकर भी काफी बवाल मच रहा है। कई यूजर कमेंट करते हुए उनके इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते दिखे।

ये भी पढ़ेंः Alif Laila का जिन्न याद है? इस एक्टर ने निभाया था मशहूर किरदार, सालों बाद इस हाल में कर रहा है गुजारा

Dhurandhar 2 Teaser X Review: धुरंधर 2 के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों पर फेरा पानी, देखकर बोले- 'चूना लगा दिया?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन