1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. खौफ का दूसरा नाम है ये वेब सीरीज, 8 एपिसोड कर देंगे सिट्टी-पिट्टी गुल, देखने से पहले ही रट लें हनुमान चलीसा, IMDb पर है खतरनाक रेटिंग

खौफ का दूसरा नाम है ये वेब सीरीज, 8 एपिसोड कर देंगे सिट्टी-पिट्टी गुल, देखने से पहले ही रट लें हनुमान चलीसा, IMDb पर है खतरनाक रेटिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 12, 2026 11:51 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 11:51 am IST

क्या आप हॉरर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं, अगर आपको एक टक खौफ से भरी सीरीज देखना पसंद है तो ये वाली आपके लिए ही है। इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं और हर एक आपको आखिर तक बांधे रखेगा।

Andhera- India TV Hindi
सीरीज से एक सीन। Image Source : PRIME VIDEO

सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखने की आदत आज तेजी से बढ़ती जा रही है। बदलते समय के साथ दर्शकों की पसंद भी बदल गई है। अब लोग केवल हल्का-फुल्का मनोरंजन नहीं, बल्कि हर हफ्ते ऐसा कंटेंट चाहते हैं जो मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और गहराई से भरा हो। हफ्ते की शुरुआत के साथ ही हम आपके लिए एक खास कंटेंट सजेशन लेकर आए हैं, जो खासतौर पर हॉरर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आप ऐसे हॉरर शो की तलाश में हैं जो सिर्फ डराने तक सीमित न रहे, बल्कि धीरे-धीरे आपके दिमाग में उतर जाए तो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘अंधेरा’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

क्या है कहानी?

यह कोई आम हॉरर सीरीज नहीं है, बल्कि एक स्लो-बर्न सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जो मुंबई जैसी चमक-दमक भरी महानगरी के पीछे छिपे अंधेरे सच को सामने लाती है। इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका वातावरण है। यहां डर अचानक नहीं आता, बल्कि कहानी के साथ-साथ धीरे-धीरे दर्शक के भीतर बैठ जाता है। यही वजह है कि कई दर्शकों ने इसे बिना शोर-शराबे के प्रभाव छोड़ने वाला लंबे समय तक याद रहने वाला हॉरर बताया है। ‘अंधेरा’ की कहानी मुंबई शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक रहस्यमयी और अलौकिक शक्ति लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस खौफनाक सच्चाई का सामना करने के लिए सामने आते हैं एक निडर पुलिस इंस्पेक्टर और एक मानसिक रूप से परेशान मेडिकल स्टूडेंट। इन दोनों की जिंदगी एक लापता लड़की के केस से जुड़ती है, जो धीरे-धीरे एक बड़े और डरावने सच की ओर इशारा करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह सिर्फ भूत-प्रेत या अलौकिक घटनाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि डिप्रेशन, ट्रॉमा, डर और इंसानी कमजोरियों जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी छूती है।

सोचने पर मजबूर करती हा कहानी

यह वेब सीरीज दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करती है। क्या असली डर बाहर मौजूद होता है या इंसान के अपने दिमाग के भीतर? क्या इंसानी डर और मानसिक परेशानियां किसी अलौकिक शक्ति से ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं? इन सवालों के जवाब आपको सीरीज देखते हुए खुद महसूस होने लगते हैं। यही वजह है कि ‘अंधेरा’ सिर्फ डराने वाली कहानी नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव बन जाती है।

शो में नजर आए हैं ये सितारे

इस वेब सीरीज को गौरव देसाई ने क्रिएट किया है और इसका निर्देशन राघव दार ने किया है। कलाकारों की बात करें तो प्रिया बापट एक मजबूत पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आती हैं, जबकि करणवीर मल्होत्रा मानसिक रूप से उलझे मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाते हैं। इसके अलावा प्राजक्ता कोली और सुरवीन चावला भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देती हैं। सपोर्टिंग कास्ट में वत्सल शेठ, परवीन डबास और प्रणय पचौरी जैसे कलाकार कहानी को और मजबूती देते हैं।

IMDb रेटिंग

‘अंधेरा’ इसलिए खास है क्योंकि यह जंप-स्केयर पर निर्भर नहीं रहती, बल्कि शहरी हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिल का बेहतरीन मेल पेश करती है। इसमें रियल-लाइफ ट्रॉमा और मानसिक डर को बेहद सच्चे तरीके से दिखाया गया है। IMDb पर इस सीरीज़ को 6.0/10 की रेटिंग मिली है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका प्रभाव कहीं ज्यादा नजर आता है। पहले सीज़न के बाद अब दर्शक इसके सीज़न 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद 2026 की शुरुआत में जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: छह हत्याएं, एक हवेली और घंघोर सस्पेंस, क्लाइमैक्स में पटल जाती है मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

महाराजा-दृश्यम से भी भयंकर है तगड़ी IMDb रेटिंग वाली फिल्म का सस्पेंस, दिमाग का अंजर-पंजर हिला देगा क्लाइमैक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन