1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Anil Kapoor ने पहली बार खोला अपनी जवानी का राज़, यंग रहने के लिए बार-बार करते हैं ये काम

Anil Kapoor ने पहली बार खोला अपनी जवानी का राज़, यंग रहने के लिए बार-बार करते हैं ये काम

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 12, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 01:54 pm IST

Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इस बार के एपिसोड में वरुण धवन के साथ अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। शो में अनिल कपूर अपने जवान होने का राज खोलते दिखाई दिए।

Koffee With Karan instagram- India TV Hindi
Koffee With Karan Image Source : KOFFEE WITH KARAN

Koffee With Karan: करण जौहर का पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में बॉलीवुड सितारों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करना पड़ता है। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आ गया है। 'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) नजर आएंगे।  हाल ही में ये दोनों एक्टर फिल्म 'जुग जुग जियो' फिल्म में नजर आए थे। बता दें शो में अनिल कपूर ने अपने जवान होने के राज का भी खुलासा किया है। 

बता दें अनिल कपूर 65 साल के हो चुके हैं।आज भी लोग उनको फिटनेस गुरु मानते है। फिटनेस के मामले में आज के एक्टर को मात देते हैं। वहीं 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने अनिल कपूर से उनके जवा होने का राज पूछा। चलिए इस वीडियो में आप ही सुन लीजिए कि आखिर क्या हैं वो तीन चीजें जो अनिल कपूर रखती हैं जवान। इस शब्द को सुनने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में फैंस जमकर कमेंट कर रह हैं। यूजर्स अलगे एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं अब देखना है कि, इस एपिसोड में अनिल और वरुण की जोड़ी कितना धमाल मचाती है।

Sapna Choudhary fees : सपना चौधरी लेती हैं इतनी मोटी फीस, जानकर उड़ जाएगे आपके होश

इस दिन आएगा ये शो

प्रोमो को शेयर करते हुए करण जौहर ने एक कैप्शन भी लिखा है। करण ने लिखा कि, ‘कॉफी काउच पर इससे छोटा और ठंडा नहीं होता- ये जोड़ी इस कड़ी में दंगा पैदा करेगी!’ इसी के साथ करण ने बताया की ये शो कब और कहं आएगा। करण ने कैप्शन के जरिए बताया कि ये एपिसोड, ‘ #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7, एपिसोड 11 की स्ट्रीमिंग इस गुरुवार सुबह 12:00 बजे केवल Disney+Hotstar पर होगा।’

Mere Humsafar: ये पाकिस्तानी शो लूट रहा है खूब TRP, सास-बहू के ड्रामे से अलग है ये सीरियल

इस फिल्म में आएगे नजर

हाल ही में फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर एक पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा 'फाइटर', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'एनिमल' उनकी अपकमिंग फिल्मे हैं। हाल ही में एक्टर नाना भी बने हैं। उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन