1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 22 साल बाद अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर, 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' पर क्या कहा जानिए

22 साल बाद अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर, 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' पर क्या कहा जानिए

 Published : Feb 28, 2022 09:13 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 09:13 pm IST

'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Atul Kulkarni to share screen with Ajay Devgn after 22 years on 'Rudra - The Age of Darkness'- India TV Hindi
अजय देवगन Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अजय देवगन और अतुल कुलकर्णी ने 22 साल पहले फिल्म 'खाकी' में साथ काम किया था।
  • अतुल ने कहा कि 22 साल बाद अजय के साथ फिर से काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है।

मुंबई: अभिनेता अतुल कुलकर्णी अपनी फिल्म 'खाकी' के 22 साल बाद अजय देवगन के साथ 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' में अजय के साथ फिर से काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, अभिनेता अतुल ने कहा कि 22 साल बाद अजय के साथ फिर से काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी पहली फिल्म 'खाकी' एक शानदार अनुभव था। अजय जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, वह एक निर्देशक, एक निर्माता, एक महान तकनीशियन और एक लेखक भी हैं। उनके कई पहलू, उनके आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं।

कंगना रनौत की 'धाकड़' एक- दो नहीं 4 भाषाओं में होगी रिलीज 

उन्होंने आगे साझा किया कि कि ऐसे लोग, जिनके पास बहुत अनुभव है, और जब वे सेट पर आते हैं, तो वे उस अनुभव को टीम और सह-अभिनेताओं के साथ साझा करते हैं।

"जब भी वे किसी दृश्य या कोरियोग्राफी के बारे में बात कर रहे होते हैं या अपने संवाद देते हैं, तो वे अनजाने में ही कई महत्वपूर्ण बातें साझा करते हैं।"

'शमशेरा' में दिखेगी वाणी कपूर संग रणबीर कपूर की जोड़ी, एक्ट्रेस ने केमिस्ट्री पर क्या कहा जानिए

अतुल ने कहा कि फिल्म उद्योग में 25 साल के साथ किसी भी अभिनेता के लिए वह सबसे अच्छा उदाहरण है। उसके साथ काम करना वाकई अद्भुत था, और है।

बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, क्राइम ड्रामा में राशी खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Lock Upp: कंगना रनौत के शो में हैं एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स

'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन