1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. बाटला हाउस से 26/11 तक, आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज दहला देती हैं दिल, जानें OTT पर कहां देखें

बाटला हाउस से 26/11 तक, आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज दहला देती हैं दिल, जानें OTT पर कहां देखें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 14, 2025 01:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 01:30 am IST

आज कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज आपके लिए लाए हैं जो न सिर्फ आतंक की सच्ची कहानियां सामने रखती हैं, बल्कि उन बहादुर लोगों की वीरता भी दिखाती है जिन्होंने मुश्किल हालात में भी देश की रक्षा की। अगर आपको रियलिस्टिक सिनेमा और इंस्पिरेशनल कहानियां पसंद हैं, तो ये प्रोजेक्ट्स आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए।

mumbai mere jaan- India TV Hindi
परेश रावल, आर माधवन, केके मेनन और इरफान खान। Image Source : STILL FROM MUMBAI MERE JAAN

भारत ने अपने इतिहास में कई दर्दनाक आतंकी हमलों और बम धमाकों का सामना किया है। इन घटनाओं ने न केवल देश को झकझोर दिया, बल्कि फिल्ममेकर्स को भी ऐसी कहानियां पर्दे पर उतारने के लिए प्रेरित किया, जो सच और संवेदना के बीच की रेखा को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाती हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ चुनिंदा फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो इन हमलों की सच्ची कहानियों पर आधारित हैं और जिन्हें देखकर अब भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यहां जानिए उन प्रोजेक्ट्स के बारे में, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

बाटला हाउस

दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने पुलिस अधिकारी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अधिकारी अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बीच संतुलन साधने की कोशिश करता है।

कलाकार: जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, रवि किशन

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

मुंबई मेरी जान

2006 के मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में आम लोगों के डर, दुख और जज्बे को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है।

कलाकार: आर माधवन, इरफान खान, सोहा अली खान, परेश रावल और केके मेनन

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

ब्लैक फ्राइडे

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1993 के बॉम्बे ब्लास्ट्स और उसके बाद की पुलिस जांच पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल नैरेशन के साथ, यह फिल्म सच्चाई को बिना किसी चमक-दमक के, बेहद कच्चे और यथार्थ तरीके से दिखाती है।

कलाकार: केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: YouTube

द अटैक्स ऑफ 26/11

2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले को राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म में बेहद सटीक और भावनात्मक अंदाज में पेश किया है। नाना पाटेकर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर की भूमिका निभाई, जिन्होंने उस भीषण रात को शहर को बचाने के लिए मोर्चा संभाला था।

कलाकार: संजीव जायसवाल, अतुल कुलकर्णी, आसिफ बासरा

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Disney+ Hotstar

स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक

2002 में हुए अक्षरधाम मंदिर आतंकी हमले पर आधारित यह फिल्म भारतीय एनएसजी कमांडोज की बहादुरी को सलाम करती है। अक्षय खन्ना ने एक्शन और इमोशन का शानदार संतुलन दिखाया है, जबकि फिल्म में चंदन रॉय सान्याल और गौतम रोड़े ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

कलाकार: अक्षय खन्ना, अनुष्का लुहार

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Zee5

द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस ()

यह वेब सीरीज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद शुरू हुई 90 दिनों की जांच पर केंद्रित है। 7 एपिसोड की यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें अमित सियाल ने मुख्य किरदार निभाया है।

कलाकार: अमित सियाल, अंजना बालाजी

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: SonyLIV

ये भी पढ़ें: स्कूल ड्रेस में इतरा रही थीं महिमा चौधरी की लाडली, तभी पीछे आकर शख्स ने खींचा फोन, फिर भी दिखाती रहीं क्यूट अदाएं

De De Pyaar De 2: अजय देवगन की झोली में हीरोइन से 10 गुनी मोटी फीस, आर माधवन भी नहीं पीछे, जानें पूरी कास्ट की फीस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन