ओटीटी प्लेटफॉर्म आज हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाएगा, जिसे देख आप खुश हो जाएंगे। एक तरफ जहां लोग हॉरर-कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, वहीं कुछ सस्पेंस-थ्रिलर के दीवाने हैं। लेकिन, कुछ ओटीटी दर्शकों की पसंद बहुत ही अलग है। वे फैमिली, दोस्ती और साधारण कहानी ज्यादा देखना पसंद करते हैं। अब अलग-अलग कंटेंट के बीच कुछ नया पेश करना आसान नहीं है। लेकिन, 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी बेहतरीन सीरीज की कहानी और किरदार लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अगर आप इसी तरह की कोई शानदार सीरीज देखना चाहते हैं तो ये 5 बेहतरीन शोज देख सकते हैं।
दुपहिया
इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई 'दुपहिया' ग्रामीण भारत पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसे आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है। शिवानी रघुवंशी, गजराज राव, रेणुका शहाणे जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज की कहानी दहेज के इर्द-गिर्द घूमती है।
ग्राम चिकित्सालय
अमोल पाराशर की बेहतरीन सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं, जिसके चलते जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। यह 5-एपिसोड की सीरीज मानसिक स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पर बेस्ड है।
एस्पिरेंट्स
अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे धांसू सीरीज में से एक TVF की 'एस्पिरेंट्स' है, जिसे आईएमडीबी पर 9.2 की रेटिंग मिली है। कहानी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बन जाता है। लेकिन, दूसरा फेल हो जाता है और कोचिंग टीचर बन जाता है, जबकि तीसरा अपना खुद का बिजनेस शुरू करता है।
क्वीन
'बाहुबली' की शिवगामी बन मशहूर हुई राम्या कृष्णन स्टारर 'क्वीन', तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन से प्रेरित है। इस वेब सीरीज में जयललिता का किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया है। इस सीरीज में सोनिया अग्रवाल, विजी चंद्रशेखर, वामसी कृष्णा, इंद्रजीत सुकुमार, अनिखा सुरेंद्रन और अंजना जयप्रकाश जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
दहाड़
सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी की 'दहाड़' एक ऐसी शानदार क्राइम थ्रिलर है, जिसमें खूब सारा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। यह सीरीज राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर 'अदिति वर्मा' पर आधारित है जो पितृसत्ता और व्यवस्था को चुनौती देने का साहस करती है।