1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Pathaan On OTT: शाहरुख खान ने भुवन बाम की लगाई क्लास, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Pathaan On OTT: शाहरुख खान ने भुवन बाम की लगाई क्लास, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Published : Mar 21, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 06:34 pm IST

मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) और हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Pathaan On OTT- India TV Hindi
Pathaan On OTT Image Source : INSTAGRAM/BHUVAN.BAM22

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) आज रात 12 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली 'पठान' के ओटीटी स्ट्रीमिंग का दर्शकों को इंतजार था। फिल्म के ओटीटी स्ट्रीम के प्रमोशनल वीडियो के लिए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और सोशल मीडिया के किंग भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने साथ में प्रोमो वीडियो शूट किया है, इस वीडियो के जरिए दोनों ही सितारे पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 

ओटीटी पर आ रहा है 'पठान'

सोशल मीडिया पर शाहरुख-भुवन का फनी प्रमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भुवन हमेशा की तरह मजाकिया होने के नाते कुछ मजेदार स्टाइल के साथ शाहरुख खान को सुझाव देते दिखे। दोनों एक-दूसरे के काम के फैन होने के नाते, दिल्ली के लड़के एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाते हुए नजर आ रहे हैं। भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'छोटी-छोटी आंखे बड़े-बड़े ख्वाब।' तस्वीर में दोनों ही सितारे मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शाहरुख खान और भुवन के इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

दिल्ली से हैं शाहरुख और भुवन

शाहरुख के साथ काम करने पर भुवन बाम ने कहा, 'जब आपको शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो आप दोबारा नहीं सोचते। और यहां मैं पठान के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक के साथ स्क्रीन साझा कर रहा हूं, जो फिल्म जगत में अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। किंग ऑफ हार्ट्स या किंग ऑफ बॉलीवुड, शाहरुख उन सभी विशेषणों के साथ जीते हैं जो उन्हें दिए गए हैं। और हम दोनों दिल्ली से होने के नाते, उनके साथ हमेशा घर जैसा महसूस होता है। हर बार जब मैंने उनके साथ काम किया है तो यह हमेशा खास रहा है।'

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'घोड़े पे सवार हैं' सई जोशी के बलमा! Video में आयशा सिंह ने दिखाई रिहर्सल की झलक

Exclusive: सारा अली खान को इन फिल्मों से मिला बड़ा सबक, महाकाल के दर्शन पर कही ये बात

GHKKPM New Promo: पाखी को बेसहारा कर विराट ने खेला नया खेल, सई को दिया गोल्डन ऑफर!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन