1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. GHKKPM New Promo: पाखी को बेसहारा कर विराट ने खेला नया खेल, सई को दिया गोल्डन ऑफर!

GHKKPM New Promo: पाखी को बेसहारा कर विराट ने खेला नया खेल, सई को दिया गोल्डन ऑफर!

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 21, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 02:47 pm IST

GHKKPM New Promo: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देख दर्शकों के होश उड़ने वाले हैं। इस वीडियो में विराट, सई के साथ नए रुप में नजर आने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo virat offer golden chance to sai leaving pakhi for her love t- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' के आगामी एपिसोड में दर्शकों को दिलचस्प ड्रामा दिखाया जाएगा। फैंस जो चाहते वहीं होने वाला है पर क्या ये जाने के लिए बनाने रहे हमारे साथ...

विराट ने किया प्रपोज -

स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। विराट, सई के साथ रहने के लिए नए नए तरीका ढूंढ रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि विराट जहां सई को प्रपोज करता हैं और गुलदस्ता देते दिखाई देता है। सई, विराट को चौक कर देखती है और सई बिना सोचे समझे विराट को खरी खोटी सुनाती है। 

जिंदगी बर्बाद -
विराट कहता है कि वह अपना घर और परिवार छोड़ना चाहता है और सई के साथ एक नई शुरुआत करना चाहता है। यह सब सुन सई के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, सई कहती है की मैं पाखी की जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती हूं। 

परिवार को बर्बाद -
लेटेस्ट प्रोमो में आगे दिखाया जाएगा की सई, विराट के प्यार को अस्वीकार कर देती है क्योंकि वह नहीं चाहती की किसी और के परिवार को बर्बाद करे। सई कहती है की वो औरों की तरह नहीं है की वह विराट के प्यार की सराहना करे और सई उसे जाने के लिए कहाती है।

प्रोमो वीडियो -
'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि विराट सई को फूलों के साथ प्रपोज करता है और कहता है, "मैं अपने सारे रिश्ते नाते तोड़कर आया हूं। हम एक नई शुरुआत करेंगे सई।" विराट की बात सुनकर सई जवाब देती है, "मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती विराट, मैं सिर्फ विनायक की खुशियां चाहती हूं।"

दिलचस्प मोड़ -
जब सत्या को सई के जीवन में प्रवेश करते हुए देखा जाता है तो विराट को जलन होने लगती है। विराट और सई के बीच क्या होगा क्योंकि सई केवल विनायक को खुश देखना चाहती है, विराट से ज्यादा उम्मीद नहीं है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि फैन फॉलोअर्स के लिए शो में आगे क्या होता है। तब तक बने रहें हमारे साथ...

ये भी पढ़ें-

ये क्या, कहानी में आया नया ट्विस्ट! अभिनव को छोड़ अभिमन्यु के साथ नजर आई अक्षरा, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

एक्टर को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ गया भारी, हो गया अरेस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अम्बा की बात सुन सई को लगा झटका, विराट ने दी नसीहत

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन