1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी गंभीर हालत में हुईं भर्ती, अस्पताल से तस्वीर आई सामने

Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी गंभीर हालत में हुईं भर्ती, अस्पताल से तस्वीर आई सामने

 Published : Jan 28, 2024 06:57 am IST,  Updated : Jan 28, 2024 06:57 am IST

'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद मनीषा रानी इन दिनों 'झलक दिखाला जा 11' में दिखाई दे रही हैं। वहीं मनीषा को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Bigg Boss OTT 2 fame manisha rani admitted in hospital- India TV Hindi
मनीषा रानी अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी को बीते साल पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। इस शो में उन्हें सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया। उनका चुलबुला अंदाज लोगों को बेहद पसंद है, जिसके लिए फैंस से उन्हें ढेर सारा प्यार भी मिला। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद इन दिनों 'झलक दिखाला जा 11' में दिखाई दे रही हैं मनीषा रानी को लेकर परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनीषा रानी को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह गंभीर हालत में नजर आ रही हैं।

मनीषा रानी अस्पताल में भर्ती

मनीषा रानी की 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद किस्मत बदल गई है। भले ही वह शो नहीं जीत पाई, लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। डांस रियलिटी शो 'झलक दिखाला जा 11' में उनकी परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आ रही है। मनीषा की अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मनीषा के फैन पेज ने भी इस फोटो को शेयर किया है, जिसमें मनीषा के हाथ पर ड्रिप लगी है।

यहां देखें पोस्ट-

इस वजह से भर्ती हुई मनीषा रानी

मनीषा रानी की सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस की हालत काफी गंभीर है। लगातार काम की वजह से उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। अभी तक मनीषा ने अपनी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।

मनीषा रानी के बारे में

'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से मनीषा रानी की किस्मत चमक गई है। अब उनकी पहचान सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर नहीं बल्कि एक जानी मानी हस्ती बन गईं हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है। इसके साथ ही वह 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

भूमि पेडनेकर ने कामाख्या देवी के किए दर्शन, बहन समीक्षा संग मंदिर में लिया आशीर्वाद

बॉबी देओल ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, 'कांगुवा' से शेयर किया अपना खतरनाक लुक

Khichdi 2 की पलटन डबल धमाका करने को तैयार, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन