1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss Ott 3 में नैजी और लवकेश के बीच हुई हाथापाई, गुस्से में दे डाली धमकी

Bigg Boss Ott 3 में नैजी और लवकेश के बीच हुई हाथापाई, गुस्से में दे डाली धमकी

 Published : Jul 05, 2024 06:50 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 12:42 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी 3' से पायल मलिक के बाद बीती रात पौलमी भी बाहर हो चुकी हैं। वहीं शो में नैजी और लोकेश कटारिया के बीच भी जबरदस्त तू तू मैं मैं देखने को मिली जहां दोनों की लड़ाई ने ऐसे आग पकड़ी की रैपर ने उन्हें धमकी भी दे दी।

Bigg Boss Ott 3 - India TV Hindi
रैपर नैजी ने लवकेश को दी धमकी Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों होस्ट अनिल कपूर से कंटेस्टेंट्स तक को लेकर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल ओटीटी शो में बीती रात खूब ड्रामा देखने को मिला है। वहीं मुनीषा और पौलमी जो कि बॉटम 3 में हैं, उनमें से पौलमी बाहर हो जाती हैं। वहीं रणवीर शौरी और लव कटारिया के बीच बहसबाजी में हाथापाई हो जाती है और शिवानी भी रणवीर पर अटैकिंग मूड में नजर आते हैं। शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का 13वां एपिसोड बहुत ही मसालेदार रहा है जहां पहली बार कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई देखने को मिली है। इतना ही नहीं एक-दूसरे को धमकी देते हुए भी नजर आए।

नैजी और लवकेश कटारिया में हुई हाथापाई

लाइव फीड में रैपर नैजी और लवकेश कटारिया को एक दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए देखा गया। उन्होंने एक-दूसरे को गुस्से में खूब गालियां दीं। इस लड़ाई को देख घरवालों को जबरदस्त झटका लगा। वहीं अब लाइव फीड में नैजी और लवकेश कटारिया के बीच हुई हाथापाई की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इस बहसबाजी में रैपर नैजी बिना सोचे समझे लवकेश कटारिया को धमकी दे देते हैं।

नैजी ने लवकेश को दी धमकी

एक वायरल वीडियो में नैजी और लवकेश कटारिया एक दूसरे को बुरा-भला कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां भी की। वहीं एक दूसरे से मारपीट करने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए। घरवाले उन्हें समझाते और रोकते हुए दिखाई देते हैं। लवकेश कटारिया और नैजी के बीच हाथापाई भी हो जाती है। जब नैजी ने लवकेश से कहा, 'तेरी औकात है क्या। च्यूइंग गम। थूक के निकालूंगा तुझे।' उन्होंने एक दूसरे को धक्का भी दिया। इस बीच सना मकबूल और विशाल पांडे उन्हें अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं।

नैजी और लवकेश के बारे में

लवकेश कटारिया इस समय घर में 'बाहरवाला' की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर, नैजी अन्य घरवालों के साथ अपनी अच्छी बॉन्ड बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले एपिसोड में, सना सुल्तान खान उनसे नाराज हो गई थीं क्योंकि उन्होंने उन्हें 'बामई' कहने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने उनसे कहा कि केवल सना मकबूल ही उन्हें 'बामई' कह सकती हैं। उन्होंने सना सुल्तान से उन्हें 'बा' कहने के लिए कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन