1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शोभिता धुलिपाला की 'चीकाटिलो' का धांसू पोस्टर रिलीज, जानें कब-कहां देखने को मिलेगी ये सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म

शोभिता धुलिपाला की 'चीकाटिलो' का धांसू पोस्टर रिलीज, जानें कब-कहां देखने को मिलेगी ये सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म

 Published : Jan 08, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 02:55 pm IST

चीकाटिलो को शरण कोपिशेट्टी ने डायरेक्ट किया है और डी सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। शोभिता धुलिपाला की नई क्राइम-सस्पेंस अब ओटीटी पर तहलका मचाने वाली है।

Sobhita Dhulipala- India TV Hindi
शोभिता धुलिपाला Image Source : INSTAGRAM/@SOBHITAD

तेलुगु क्राइम सस्पेंस ड्रामा 'चीकाटिलो', जिसमें शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं। यह 23 जनवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में प्रीमियर के लिए तैयार है। साउथ एक्ट्रेस शोभिता द्वारा अभिनीत इस फिल्म में वह एक दमदार और इंटेंस किरदार में नजर आने वाली है, जिसमें वह बहुत ही धांसू लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ विश्वदेव रचकोंडा मेल लीड के तौर पर हैं, जबकि चैतन्य विशालाक्षी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलमानी श्रीनिवास जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली भी धूम मचाने को तैयार है।

शोभिता धुलिपाला सच को करेगी उजागर

शरण कोपिशेट्टी द्वारा निर्देशित और दिग्गज फिल्म निर्माता डी सुरेश बाबू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित 'चीकाटिलो' एक शानदार कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। 'चीकाटिलो' को एक रोमांचक क्राइम सस्पेंस बताया जा रहा है, जो हैदराबाद में सेट है और इसमें शोभिता धुलिपाला संध्या नाम की एक पॉडकास्टर का किरदार निभा रही हैं। वह सच की तलाश में लगी हुई है, जिससे शहर के कुछ सबसे क्रूर और काले राज सामने आते हैं।

चीकाटिलो की सस्पेंस से भरपूर धांसू कहानी

हैदराबाद की जीवंत लेकिन अंधेरी गलियों में सेट, यह फिल्म संध्या पर आधारित है, जो एक ट्रू क्राइम पॉडकास्टर है, जिसकी प्रोफेशनल लाइफ अचानक से एक मोड़ पर आकर पर्सनल में बदल जाती है। जब उसका इंटर्न रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता है, जो शुरू में एक दुखद घटना लगती है और इसके बाद धीरे-धीरे कई परेशान करने वाली सच्चाई सामने आने लगती है। जैसे-जैसे संध्या और गहराई से जांच करती है, वह अपराधों के एक परेशान करने वाले नेटवर्क का पता लगाती है जो शहर के छिपे हुए काले सच को उजागर करता है, जिससे उसे हर मोड़ पर खतरे का सामना करना पड़ता है।

2026 में रिलीज होगी शोभिता धुलिपाला की पहली फिल्म

'चीकाटिलो' 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। शरण कोपिशेट्टी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म की स्क्रिप्ट चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव रचकोंडा फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो शोभिता आखिरी बार 'लव, सितारा' में नजर आई थीं और अब 'चीकाटिलो' 2026 में उनकी पहली रिलीज होगी।

ये भी पढे़ं-

टीवी की वो हसीना, जिसे बिना बताए शो से किया था बाहर, को-स्टार संग नजदीकियां बनी मुसीबत

बेटे गोले ने कही ऐसी बात कि रो पड़ीं भारती सिंह, वजह जान आप भी हो जाएंगे भावुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन