Published : Jan 08, 2026 02:26 pm IST, Updated : Jan 08, 2026 02:26 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक ऐसा टीवी सीरियल है, जो अपनी बेहतरीन कहानी के अलावा दमदार स्टार कास्ट को लेकर भी चर्चा में रहता है। इस शो ने कई नए चेहरों को पहचान दिलाई और उन्हें टीवी का स्टार बना दिया। हिना खान से लेकर समृद्धि शुक्ला तक इस शो की वजह से जानी जाती है, लेकिन आज हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपने लुक की वजह से बल्कि प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी जबरदस्त चर्चा में रही हैं।
2/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
इस तस्वीर में दिख रही ये टीवी एक्ट्रेस 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही पोद्दार का किरदार निभा चुकी है, जिस कुछ महीनों पर शो से बाहर कर दिया गया था। उनके साथ उनके को-एक्टर शहजादा धामी को भी रातों-रात बाहर कर दिया, जिसे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। एक्ट्रेस को शो से बिना बताए ही निकाल दिया गया, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। इतना ही नहीं मेकर्स का कहना था कि वह सेट पर काम नहीं करती थी और शहजादा धामी के साथ बातचीत में लगी रहती थीं।
3/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
हम बात कर रहे हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की प्रतीक्षा होनमुखे की, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को रातों-रात निकाल दिया गया था। उनकी जगह रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी को कास्ट किया गया। बाहर होने के महीनों बाद, प्रतीक्षा होनमुखे ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की और निर्माता राजन शाही संग चल रही अनबन को लेकर भी खुलासा किया।
4/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, प्रतीक्षा होनमुखे ने राजन शाही को एक 'अच्छा इंसान' बताया है और कहा कि मैं बहुत खुश हूं की उन्होंने इस शो में मुझे काम करने का एक इतना अच्छा मौका दिया था। टीवी एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। इसी दौरान प्रतीक्षा होनमुखे ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें आज तक एक बात का बहुत पछतावा है।
5/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
प्रतीक्षा होनमुखे दुखी मन से शो के निर्देशकों के बारे में भी हैरान करने वाला खुलासा किया और बताया कि उन्हें जब निकाला गया था तब वहां 100 से अधिक यूनिट के लोग मौजूद थे। उनके सामने उन्होंने एक्ट्रेस को खूब-खरी खोटी सुनाई थी और पूरी कास्ट के सामने बेइज्जत कर बाहर कर दिया। एक्ट्रेस को इस बात पछतावा है कि उस वक्त उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा।
6/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
प्रतीक्षा होनमुखे ने अपने एक्स को-एक्टर शहजादा धामी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर भी उन्होंने इसी इंटरव्यू के दौरान चुप्पी तोड़ते हुए, कहा था कि 'मैं इन अफवाहों का खंडन करती हूं' और खुलासा किया था कि वह कभी भी उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं। उन्होंने बताया कि शहजादा को पता था कि वह शो के सेट पर कैसे परेशान रहती थी और इसी वजह से वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
7/7Image Source : Instagram/@prati_kshaaa
प्रतीक्षा, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले सात साल तक एयर होस्टेस के तौर पर काम किया। उन्हें पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही पोद्दार का रोल निभाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्हें अचानक शो छोड़ना पड़ा, लेकिन प्रतीक्षा ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। बाद में वह टीवी शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में विराट की एक्स-वाइफ प्रियंका के रोल में नजर आईं।