1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इतिहास के झरोखों से बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कराई नोटों की बारिश, नेटफ्लिक्स पर मौजूद है गौरवशाली अतीत की कहानी

इतिहास के झरोखों से बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कराई नोटों की बारिश, नेटफ्लिक्स पर मौजूद है गौरवशाली अतीत की कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 01, 2026 03:59 pm IST,  Updated : May 01, 2026 03:59 pm IST

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म छावा को आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है। ये फिल्म कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी।

Chhaava- India TV Hindi
छावा फिल्म से अक्षय खन्ना का किरदार Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

आज का सूरज ढलते ही वीकेंड की शुरुआत हो जाएगी और अगर आप इस वीकेंड पर कोई अच्छी फिल्म की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद उस फिल्म की कहानी जिसकी कहानी इतिहास के झरोखों से पकी है। लेकिन फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करा दी थी। इतना ही नहीं इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग भी मिली है। इस फिल्म का नाम है छावा और ये कहानी मौजूद है नेटफ्लिक्स पर। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शंभाजी महाराज की वीरगाथा बताती है। ये फिल्म बीते साल 2025 में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में बस गई थी। विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। शंभाजी महाराज के किरदार में विक्की ने कमाल की एक्टिंग की थी और खूब तारीफें बटोरी थीं। लोगों को ये फिल्म न केवल पसंद आई बल्कि इस कहानी को लोगों ने सिनेमाघरों में जिया था। रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखीं थीं और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया था। अक्षय के किरदार को भी देख लोग दीवाने हो गए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं। 

आईएमडीबी पर भी मिली अच्छी रेटिंग

फिल्म को डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बनाया था और इसमें दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म को लोगों ने आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग दी है और 7.3 की रेटिंग के साथ फिल्म काफी शानदार मानी जाती है। इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। अगर आप भी इस रविवार को कोई बेहतरीन फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कहानी आपके लिए शानदार हो सकती है। इस फिल्म की कहानी डायरेक्टर लक्ष्मण ने ऋषि विक्रमानी और कौस्तुभ सावरकर के साथ मिलकर लिखी थी। 

ये भी पढ़ें- केसरिया पगड़ी और हाथ में तलवार, रितेश देशमुख की फिल्म में भाईजान का सरप्राइज, 'राजा शिवाजी' में है जबरदस्त रोल

ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करा के इठलाई एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किए जख्म, सुनाई सर्वाइवल की दास्तां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन