1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. फिल्म 'छोरी' के सीक्वल में एक बार फिर नजर आएंगी नुसरत भरुचा, नई कड़ी में जुड़ेंगे और भी पुराने चेहरे

फिल्म 'छोरी' के सीक्वल में एक बार फिर नजर आएंगी नुसरत भरुचा, नई कड़ी में जुड़ेंगे और भी पुराने चेहरे

 Published : Dec 16, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 06:52 pm IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी के सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक बार फिर से वापसी होगी।

Nushrrat Bharucha- India TV Hindi
फिल्म 'छोरी' के सीक्वल में एक बार फिर नजर आएं नुसरत भरुचा, नई कड़ी में जुड़ेंगे और भी पुराने चेहरे Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRAT BHARUCHA

Highlights

  • नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस बारे में नहीं बताया गया है कि फिल्म का सीक्वल कहां रिलीज किया जा
  • इस बारे में नहीं बताया गया है कि फिल्म का सीक्वल कहां रिलीज किया जाएगा।

नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म 'छोरी' की सफलता के बाद, मेकर्स ने इसके सीक्वल के साथ कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। विशाल फुरिया की तरफ से डायरेक्ट की जाने वाली अगली कड़ी 'छोरी 2' के नाम से रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में नुसरत के किरदार 'साक्षी' की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, साथ ही कुछ प्रमुख किरदारों की भी फिल्म में वापसी होगी।

सीक्वल का ऐलान करते हुए, निर्देशक ने कहा कि मैं 'छोरी' की कहानी को इसके सीक्वल के साथ अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा 'छोरी' को एक मल्टीपल फिल्म फ्रैंचाइजी के रूप में देखा है और सीक्वल की कहानी को विकसित करना तभी शुरू कर दिया था, जब हम पहले संस्करण का फिल्मांकन कर रहे थे।

फिल्म का निर्माण साइक द्वारा किया जाएगा, जो अबुदंतिया एंटरटेनमेंट का हॉरर वर्टिकल है, क्रिप्ट टीवी और टी-सीरीज के साथ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा निर्माता रहेंगे।

निर्माताओं ने सीक्वल के संबंध में एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि 'छोरी' को मिली आलोचनात्मक प्रशंसा और प्रशंसक प्यार हमारे इस विश्वास का एक प्रमाण है कि भारतीय दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाले हॉरर कंटेंटे के लिए एक मजबूत भूख है। हम आशा करते हैं कि हम अधिक रोमांचक और अनूठी कहानियों के साथ उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन