1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Gram Chikitsalay 2 में नए कलाकार की हुई एंट्री, भोजपुरी इंडस्ट्री का है धुरंधर, एक्टिंग-गायकी में भी माहिर

Gram Chikitsalay 2 में नए कलाकार की हुई एंट्री, भोजपुरी इंडस्ट्री का है धुरंधर, एक्टिंग-गायकी में भी माहिर

 Published : Mar 19, 2026 11:02 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 11:02 pm IST

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ऐलान हो चुका है, जिसमें एक नया चेहरा भी देखने को मिलने वाला है। प्राइम वीडियो ने इस सीरीज का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता की झलक देखने को मिली।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Joins Gram Chikitsalay Season 2- India TV Hindi
गरिमा विक्रांत सिंह और अमोल पाराशर Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है, जिसमें अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में अब एक नई और रोमांचक एंट्री हुई है। इस सीरीज से जुड़ने वाले नए सदस्य एक जाने-माने भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता हैं, जो मनोरंजन और सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्रों में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर हैं। उम्मीद है कि इस नए सदस्य के जुड़ने से आने वाले सीजन में और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 'ग्राम चिकित्सालय 2' के नए कलाकार का नाम जानकर आपकी एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी।

ग्राम चिकित्सालय 2 में भोजपुरी एक्टर की हुई एंट्री

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की कास्ट में शामिल हो गए हैं। इसके पहले उन्हें हिंदी फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' में देखा गया था, जो 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। अब उम्मीद है कि उनके आने से सीरीज में मनोरंजन डबल होगा और उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने दिनेश लाल यादव के किरदार से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं की है।

निरहुआ इन सीरीज में आएंगे नजर

दिनेश लाल यादव 'ग्राम चिकित्सालय 2' के अलावा प्राइम वीडियो की दुपहिया सीजन 2 और रवि किशन की मामला लीगल है सीजन 2 में भी नजर आने वाले हैं, जो 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है कि वे अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में क्या भूमिका निभाएंगे।

एक्टिंग-सिंगिंग ही नहीं, राजनीति में भी माहिर

दिनेश लाल यादव एक जाने-माने भोजपुरी अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ नेता भी हैं, जो 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के उपचुनाव में आजमगढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट पर जीत हासिल की जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया। यह समाजवादी पार्टी के गढ़ में BJP के लिए एक बड़ी जीत थी। इन दिनों वह अपनी फिल्मों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।

ये भी पढे़ं-

5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, पहले सीजन ने जीता दिल, अब पार्ट 2 दमदार वापसी को तैयार!

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे काजू का चेहरा, सोशल मीडिया पर छाया गोले का छोटा भाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन