1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, पहले सीजन ने जीता दिल, अब पार्ट 2 दमदार वापसी को तैयार

5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, पहले सीजन ने जीता दिल, अब पार्ट 2 दमदार वापसी को तैयार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 19, 2026 09:55 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 10:13 pm IST

प्राइम वीडियो पर कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली है, जिनके अपकमिंग पार्ट का लोग ब्रेसरी से इंतजार कर रहे थे। हम जिस 5 एपिसोड वाली सीरीज की बात कर रहे हैं, उसके दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है।

Gram Chikitsalay Season 2- India TV Hindi
अमोल पाराशर Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN

अगर आपको साधारण, देसी और गांव पर आधारित कहानियां पसंद हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हो और जिनमें बहुत ज्यादा एक्शन या अश्लील सीन न हों तो प्राइम वीडियो की यह हिट सीरीज आपके लिए एकदम सही है। यह हिट सीरीज गांव की जिंदगी और उसकी हालत पर बनी है, जिसमें भावनाओं, रिश्तों और ऐसे पलों को दिखाया गया है जो अपनेपन का एहसास कराता है। हम 'पंचायत' और 'दुपहिया' जैसी ही शानदार सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसके 5 एपिसोड ने ओटीटी पर धूम मचा दी थी। इस सीरीज के पहले सीजन के हिट होते ही अब दूसरे सीजन का भी ऐलान हो चुका है।

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज का दूसरा सीजन

अमेजन प्राइम वीडियो की उस पॉपलुर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम 'ग्राम चिकित्सालय' है। अमोल पाराशर, विनय पाठक, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, आकांशा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह की ग्राम चिकित्सालय रिलीज होते ही ओटीटी पर छा गई थी। इसमें आपको एक छोटे से गांव की शानदार कहानी देखने को मिलेगी। ये ओटीटी सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि वे निर्देशक राहुल पांडे की 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की मांग कर रहे थे। इसका पहला सीजन 2025 में आया था, जो हिट साबित हुआ था और IMDb 7.1 रेटिंग मिल थी। अब मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ऐलान कर दिया है।

5 एपिसोड की धांसू कहानी

'ग्राम चिकित्सालय' कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक होनहार डॉ. प्रभात की कहानी को दिखाया गया है। कहानी में देखने को मिलता है कि प्रभात उत्तरी भारत के गांव में स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार संभालता है। वो वहां कुछ जरूरी बदलाव लाने की उम्मीद लेकर आता हैं, लेकिन जल्द ही उसे यह एहसास हो जाता है कि किसी भी और चीज से पहले बदलाव तो उन्हें खुद अपने भीतर ही लाना होगा। उसे स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत, दवाओं की कमी और ग्रामीण लोगों की अविश्वासपूर्ण मानसिकता का सामना करना पड़ता है। अब 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन में आगे की कहानी देखने को मिलेगी।

ग्राम चिकित्सालय 2 की हुई घोषण

प्राइम वीडियो की इस हिट सीरीज के नए सीजन के बारे में अपडेट देते हुए, मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय 2 का एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट कैप्शन पर लिखा, 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 जब आदर्शवादी और अपने काम के प्रति हद से ज्यादा समर्पित डॉ प्रभात को पता चलता है कि PHC में दवाओं की कमी और गोविंद का भविष्य बाबू साहब- CMO ऑफिस के एक भ्रष्ट अधिकारी के हाथों में है तो वह उनके और पूरे सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं।' सीरीज के लेखक वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव है। मुख्य कलाकार की बात करें तो अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) नजर आने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की घोषण नहीं की है।

ये भी पढे़ं-

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे काजू का चेहरा, सोशल मीडिया पर छाया गोले का छोटा भाई

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, जानें क्या है सफलता की वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।