1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. KIAK: रियलिटी शो के लिए एक 'टापू' पर साथ रहेंगे 6 कपल, दर्शकों को मिलेगा जमकर मसाल

KIAK: रियलिटी शो के लिए एक 'टापू' पर साथ रहेंगे 6 कपल, दर्शकों को मिलेगा जमकर मसाल

 Published : Apr 20, 2023 06:07 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 01:04 pm IST

Kiss Ishq n Connection: टीवी की दुनिया में रियलिटी शोज का बोलबाला है। अब इस दौड़ में एक नया रियलिटी शो आने वाला है। जिसकी होस्ट 'बिग बॉस OTT' विनर दिव्या अग्रवाल हैं।

Divya Agarwal reality show KIAK- India TV Hindi
Divya Agarwal reality show KIAK Image Source : INSTAGRAM

Divya Agarwal reality show KIAK: 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर वह उस समय चर्चा में आईं जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद और उनकी बहन ने उन पर गोल्ड डिगर होने का आरोप लगाया। आए दिन अपने पुराने और नए रिलेशनशिप को लेकर खुर्सियों में रहने वालीं दिव्या अब खुद ही रिलेशनशिप को लेकर एक रियलिटी शो होस्ट करने जा रही हैं। शो का नाम है Kiss Ishq n Connection, यह दमन दीव में शूट किया जाएगा। 

सामने आएगा रिश्तों का सच 

दिव्या को रिलेशनशिप पर बेस्ड रियलिटी शो 'किस इश्क एन कनेक्शन' यानी KIAK की मेजबानी के लिए चुना गया है। यह शो साहसिक और कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे के लिए छह जोड़ों के प्यार को टेस्ट करेगा। इसे दमन और दीव में शूट किया जाएगा। इस शो में चौंकाने वाली वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। चीजों को और दिलचस्प बनाने के लिए, दर्शकों के लिए ड्रामा, दिल टूटना, झगड़े और मनोरंजन होने वाला है। कपल्स को विनर बनने के लिए पूरी लड़ाई लड़नी होगी। बता दें कि यह रियलिटी शो अतरंगी टीवी व ओटीटी पर प्रसारित होगा।

आराध्या बच्चन मामले न्याय मिलने पर उनके वकीलों ने क्या कहा? जानिए क्या थे 3 मामले और कैसे मिली जीत

Honey Singh पर लगे किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप, जेल में कट सकती हैं रातें!

किलर के रोल में दिखीं थी दिव्या 

दिव्या को आखिरी बार 'अभय 3' में क्रूर हत्यारी हरलीन की भूमिका में देखा गया था। उन्होंने कहा: इस शो ने कॉन्सेप्ट से ही मेरा ध्यान आकर्षित किया, बहुत सारे डेटिंग रियलिटी शो हैं, लेकिन यह काफी आशाजनक और ताजा लगता है। साथ ही, 5 साल पहले एक डेटिंग रियलिटी शो में प्रतियोगी होने से अब मेजबानी करने तक, नियति ने बड़ी भूमिका निभाई है। 

पामेला चोपड़ा को पहली बार देखकर नहीं बजी थी यश चोपड़ा के दिल की 'घंटी', दोनों की लव स्टोरी है खास

ये हैं बॉलीवुड की सबसे दर्द भरी प्रेम कहानियां, प्यार हुआ, इकरार हुआ लेकिन शादी से पहले टूटा रिश्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन