Published : Apr 20, 2023 05:28 pm IST, Updated : Apr 20, 2023 05:28 pm IST
1/7Image Source : File Photo
Bollywood most Popular Breakup: बॉलीवुड जगत में कोई रिश्ता बने तो लाख छिपाने के बाद भी वह लोगों के बीच आ जाता है। वहीं जब फिल्मी सितारों के बीच ब्रेकअप होते हैं तो लाख कोशिशों के बाद भी ये अलगाव सुर्खियों में आ ही जाता है। बॉलीवुड में कई सितारों ने आपस में प्यार किया, उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार करने लगे लेकिन अचानक खबर आई कि रिश्ता टूट गया कपल का ब्रेकअप हो गया। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मोहब्बत ने सुर्खियां बटोरी फिर इनके ब्रेकअप पर भी जमकर हंगामा हुआ।
2/7Image Source : Instagram
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान: बीते समय में नॉनवेज छोड़ने की बात हो या फिर 'जब वी मेट' की मेकिंग की बात हो, करीना कभी शाहिद के संग अपनी लंबी रिलेशनशिप के बारे में बात रकने से नहीं हिचकीं। 'कॉफ़ी विद करण' के सेट पर उन्होंने अपने ब्रेकअप और रिश्ते दोनों पर खुलकर बात की। ये दोनों स्टार प्यार में पागल थे। लेकिन जब करीना 'टशन' के सेट पर सैफ अली खान से मिलीं तो शाहिद से उनका ब्रेकअप हो गया।
3/7Image Source : File Photo
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन को 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' के सेट पर प्यार हो गया। दोनों का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा। कंगना ने अध्ययन पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। जिसके बाद अध्यनन ने कहा कि वह उस पर काला जादू करती थी और उसे खून भी पिलाती थीं। एक इंटरव्यू में, उन्होंने खुलासा किया कि कैसे वे सगाई करने वाले थे लेकिन उनका रिश्ता बहुत ही बुरे नोट पर खत्म हुआ।
4/7Image Source : Instagram
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी को जितना प्यार स्क्रीन पर मिला, उतना ही इनके डेटिंग की खबर के बाद फैंस ने दिया। दोनों लंबे समय लिव इन में रहे, लेकिन अचानक दोनों अलग हुए और जॉन ने शादी कर ली। हालांकि अब इस बात को कई साल बीत चुके हैं। लेकिन फैंस को आज भी इनकी जोड़ी याद आती है।
5/7Image Source : File Photo
उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी: हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, उदय-नरगिस ने लगभग दो साल तक डेट किया। आश्चर्य की बात थी जब नरगिस अचानक उदय से ब्रेकअप के के बाद रातोंरात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गईं। उस समय खबरों में दावा किया गया कि दोनों का ब्रेकअप व्हाट्सएप पर ही हो गया था।
6/7Image Source : Instagram
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर: 'हां मैंने भी प्यार किया' फिल्म की ऑन-स्क्रीन जोड़ी असल जीवन में पांच साल से डेटिंग कर रही थी और 2002 में अमिताभ बच्चन के 60 वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, जब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तब साल 2003 में अभिषेक और करिश्मा का ब्रेकअप चर्चा का विषय बन गया। यह उस समय की बात है जब करिश्मा एक बड़ी स्टार थीं, जबकि अभिषेक अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
7/7Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर: ये जोड़ी भी बी टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थी। उन्होंने साथ में 'बचना ऐ हसीनों' में काम किया था और दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे रणबीर के इनिशियल अक्षर का टैटू भी बनवाया था। हालांकि, 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की शूटिंग के दौरान, रणबीर और कैटरीना कैफ के पैच अप की खबरें सामने आईं। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ। जिसके बाद दीपिका ने खुलेआम रणबीर की बेवफाई के बारे में बात की और अपने डिप्रेशन का खुलासा किया।