1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. क्लाइमेक्स छुड़ा देगा पसीने, उतर जाएगा दृश्यम-अंधाधुन का नशा, सस्पेंस का बवंडर है 2 घंटे 15 मिनट की साइको-थ्रिलर

क्लाइमेक्स छुड़ा देगा पसीने, उतर जाएगा दृश्यम-अंधाधुन का नशा, सस्पेंस का बवंडर है 2 घंटे 15 मिनट की साइको-थ्रिलर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 03, 2026 08:51 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 08:51 am IST

क्या आप सस्सेंस से भरी साइकोलॉजिक थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए ये फिल्म जरूर मजेदार राइड साबित हो सकती है। इस फिल्म की कहानी में दृश्यम-अंधाधुन से भी तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है।

Eleven- India TV Hindi
फिल्म का एक सीन। Image Source : STILL FROM ELEVEN

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आप जानते होंगे कि एक अच्छी मिस्ट्री फिल्म का असली मजा तब है जब वह आपको आखिरी मिनट तक कुर्सी से बांधे रखे। 'दृश्यम', 'अंधाधुन' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो बेंचमार्क सेट किया है, उसे टक्कर देना आसान नहीं है, लेकिन हाल ही में साउथ सिनेमा से एक ऐसी फिल्म निकलकर आई है, जो अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट से बड़े-बड़े धुरंधरों को मात दे रही है। फिल्म की कहानी में तो दम है ही इसकी IMDb रेटिंग भी तगड़ी है।

क्राइम-थ्रिलर का नया सरताज

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'इलेवन' की जो 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नवीन चंद्रा और रिया हरी की मुख्य भूमिकाओं से सजी यह फिल्म महज एक साधारण पुलिस-चोर की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिमाग की नसों को झकझोर देने वाला एक ऐसा अनुभव है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में नवीन चंद्रा के अलावा शशांक, अभिरामी और रितिका जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। फिल्म में कमाल के ट्विस्ट हैं जो कलाइमेक्स तक पहुंचने से पहले ही समा बांध देते हैं और क्लाइमेक्स आने से पहले ही दर्शक पसीने-पसीने हो सकते हैं।

खौफनाक सीरियल किलर और उलझी गुत्थी

फिल्म की कहानी एक बेरहम सीरियल किलर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने पूरे शहर में दहशत फैला रखी है। नवीन चंद्रा इसमें इंस्पेक्टर अरविंद के किरदार में हैं, जिन्हें इस पेचीदा केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परतें खुलती जाती हैं और ऐसे चौंकाने वाले खुलासे होते हैं जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देते हैं। फिल्म में सस्पेंस इस कदर कूटकर भरा है कि पलक झपकने का भी मौका नहीं मिलता। निर्देशक लोकेश अज्ल्स ने तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई इस फिल्म को बहुत ही बारीकी से तराशा है। 

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका और रेटिंग

लगभग 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म अब ओटीटी पर धूम मचा रही है। अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो 'इलेवन' को प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यह आहा तमिल पर भी उपलब्ध है। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे IMDb पर 7.4 की शानदार रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें: देव आनंद से होती थी चॉकलेटी हीरो की तुलना, शाहरुख-आमिर पर पड़ा भारी, अब पूरी तरह बदला एक्टर का हुलिया

खूबसूरती में ऐश्वर्या को दी टक्कर, पर्दे पर दिखाई ग्लैमरस अदाएं, फिर हुआ मोह भंग तो चुना वैराग्य का रास्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन