1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Fukrey 3: इस दिन रिलीज होगी 'फुकरे 3', 'मिर्जापुर 3' रिलीज के पहले पंकज त्रिपाठी करेंगे धमाका

Fukrey 3: इस दिन रिलीज होगी 'फुकरे 3', 'मिर्जापुर 3' रिलीज के पहले पंकज त्रिपाठी करेंगे धमाका

 Published : Jun 14, 2023 09:13 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 09:13 am IST

'मिर्जापुर 3' के पहले पंकज त्रिपाठी 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। 'फुकरे 3' की रिलीज डेट आ गई है। एक बार फिर पंकज त्रिपाठी नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

fukrey 3 will be released on this day pankaj tripathi dhamaka before the release of Mirzapur 3- India TV Hindi
Fukrey 3 Image Source : INSTAGRAM

Fukrey 3: 'फुकरे 3' इस साल रिलीज हो रही है, आपका इंतजार इस साल के आखिरकार तक में खत्म हो जाएगा। 'फुकरे' की 10वीं सालगिरह के मौके पर निर्माताओं ने खुलासा किया कि 'फुकरे 3' इस दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी एक साथ नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए की है, जिसमें फुकरे से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। 'मिर्जापुर 3' रिलीज के पहले ही पंकज त्रिपाठी Fukrey 3 में नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म Mirzapur 3 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। देखतें हैं पंकज त्रिपाठी 'फुकरे 3' में क्या कमाल दिखाते हैं। 

फुकरे 3 ऑफिशियल अनाउंसमेंट -

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर फिल्म 'फुकरे 3' का तीसरा सीजन भी साल के अंत तक में रिलीज होने को तैयार है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अपनी 10 वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर यानी 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' की कहानी ने फैंस को इसके स्टार कास्ट का दिवाना बना दिया है। 2013 और 2017 में 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। अब इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि 'फुकरे 3' के स्टार कास्ट फिर से आपको हंसने के लिए वापसी कर रहे हैं।

फुकरे 3 की स्टार कास्ट -
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'फुकरे 3' की रिलीज से पहले ही फिल्म की कहानी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी फैंस बहुत खुश हैं। जुगाड़ बॉयज के एडवेंचर को देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।

ये भी पढ़ें-

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में इस बार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, वीडियो शेयर कर दिखाई खास झलक

Bigg Boss OTT 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया से लेकर शीजान खान की बहन 'बिग बॉस ओटीटी' पर मचाएंगी धूम, कंटेस्टेंट्स फाइनल लिस्ट

YRKKH: शराब के नशे में अक्षरा-अभिमन्यु से करेंगी बदतमीजी, कहानी में आएगा धांसू ट्विस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन