1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में इस बार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, वीडियो शेयर कर दिखाई खास झलक

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में इस बार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, वीडियो शेयर कर दिखाई खास झलक

 Published : Jun 14, 2023 08:20 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 08:20 am IST

खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार रोहित शेट्टी एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए तैयार है। कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अब शो के होस्ट का भी दिखेगा जलवा। रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस बार शो में क्या खास होने वाला है उसके बारे में बताया गया है।

Khatron Ke Khiladi 13- India TV Hindi
Rohit Shetty Image Source : INSTAGRAM

Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं, एक्शन से भरपूर रियलिटी टीवी शो है। इस सीजन में और भी खतरनाक टास्क देखाने को मिलने वाले हैं, इस बार कंटेस्टेंट्स का होगा बुरा हाल क्या कर पांएगे अपने डर का सामना। हर एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स अपना साहस और अपनी मेहनत दिखाएंगे। शो इस सीजन में बहुत कुछ मजेदार देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ शो की कुछ खास झलक दिखाई दे रही है। इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है। ये 14 फेमस कंटेस्टेंट्स अपने डर पर काबू पाने के लिए बहुत मेहनत करने वाले हैं।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया BTS वीडियो -

रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में हम डेयरडेविल होस्ट को कार स्टंट और लोगों को एंटरटेन करते हुए भी देख सकते हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'खुशी होती है जब आप जानते हैं कि इस साल आप अपने दर्शकों के लिए 'खतरों के खिलाड़ी' का सबसे मनोरंजक सीजन लेकर आ रहे हैं...'

देखें ये खास BTS वीडियो -

रोहित शेट्टी के वीडियो पर रिएक्ट -
इस क्लिप के आते ही फैंस और सेलेब्स अलग अलग अंदाज में शो के होस्ट और कंटेस्टेंट्स को बधाई दे रहे हैं। इस बीच करण वाही ने लिखा, "ऐसा क्या सर इतनी जल्दी हमें भूल गए।" 'खतरों के खिलाड़ी 13' की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने रोहित के वीडियो पर कमेंट की और लिखा, "सुपर सर।" 

खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में -
'खतरों के खिलाड़ी 13' के 14 कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान खतरनाक स्टंट करते नजर आने वाले हैं। अभी तक, प्रीमियर की तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss OTT 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया से लेकर शीजान खान की बहन 'बिग बॉस ओटीटी' पर मचाएंगी धूम, कंटेस्टेंट्स फाइनल लिस्ट

YRKKH: शराब के नशे में अक्षरा-अभिमन्यु से करेंगी बदतमीजी, कहानी में आएगा धांसू ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी विलेन की एंट्री! हाई-वोल्टेज ड्रामा का शिकार बनेंगे #Abhira

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन