1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. गंदे गाने या धारदार बीट? इस अतरंगी सिंगर की असली कहानी दिखाएगी ये डॉक्यूमेंट्री, कई राजों से उठेगा पर्दा

गंदे गाने या धारदार बीट? इस अतरंगी सिंगर की असली कहानी दिखाएगी ये डॉक्यूमेंट्री, कई राजों से उठेगा पर्दा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 15, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 07:09 pm IST

हनी सिंह की असल जिंदगी की कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह फेमस' 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के कई राजों से पर्दा उठने वाला है।

Honey Singh- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM

साल 2000 दशक के अंत में जब इंटरनेट की रफ्तार भारत की रगों में धीमी दौड़ती थी, तो संगीत की दुनिया में एक नाम छाया हुआ था। इस सिंगर और रैपर के गानों की दीवानगी युवाओं से सिर चढ़कर दौड़ती थी। गाने भले ही गंदे लेकिन पॉपुलर बहुत थे। किसी से सोचा नहीं होगा कि ये भद्दी भाषा में धारदार बीट को पिरोने वाला ये संगीतकार एक दिन फिल्मी दुनिया में भी छा जाएगा। अब इस सिंगर की जिंदगी पर एक कहानी बनी है जो असल सच्चाई बयां करने के लिए फैन्स के बीच आ रही है। इस सिंगर का नाम है 'हनी सिंह'।  हनी सिंह की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह फेमस' आने वाली 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 

दिल्ली की गलियों से निकलकर हॉलीवुड तक किया राज

15 मार्च 1983 को पंजाब के शहर होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का बचपन दिल्ली की गलियों में बीता। हनी सिंह का असल नाम हिरदेश सिंह है। बचपन से ही संगीत के दिवाने और अनोखे स्वभाव के कारण कला की तरफ आकर्षित रहे। बड़े होकर संगीत की दुनिया में नाम कमाने का फैसला लिया और काम में जुट गए। हनी सिंह अपनी स्कूलिंग खत्म करने के बाद यूनाइटेड किंगडम के ट्रिनिटी कॉलेज से संगीत की पढ़ाई करने चले गए। यहीं से शुरू हुआ धारदार बीट का ये दौर। यहां हनी सिंह ने अपना संगीत बनाया और अलग लीक पर चलकर लोगों के दिलों को जीता। 2000 के दशक के अंत में हनी सिंह भारत वापस आ गए और हिप होप के साथ रैप गाने बनाने लगे। इस दौरान हनी सिंह के गाने वायरल रहे जिनमें से कुछ अभद्र भी थे। लेकिन इन अभद्र गानों ने ही हनी सिंह को युवाओं के बीच पॉपुलर कर दिया। इसके बाद हनी सिंह पार्टी सॉन्ग बनाने लगे। 

2009 में दिया पहला सुपरहिट गाना?

साल 2009 में हनी सिंह का एक गाना आया 'खडके गलासी तेरे नाम ते' और देशभर में छा गया। ये गाना न केवल वायरल रहा बल्कि लंबे समय तक पार्टियों और जश्न की महफिलों की शान रहा। इस गाने के बाद हनी सिंह को बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के लिए ऑफर आने लगे। साल 2010 में हनी सिंह ने 'पंजाबण' फिल्म के लिए गाना गाया और हिट रहा। इसके बाद हनी सिंह की असल संगीत की यात्रा शुरू हो गई। 2010 में चंडीगढ़, 2011 में अल्फाज बीट. शकल पे मत जा, गबरू जैसे गानों से धूम मचा दी। इसके बाद कैरी ऑन जट्टा जैसी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। 

2012 में इस गाने ने बनाया किंग

लेकिन 2012 में हनी सिंह का एक गाना आया और उन्हें संगीत की दुनिया का स्टार बना गया। इस गाने का नाम था 'ब्राउन रंग' और ये दुनियाभर में खूब सुना गया। इसके बाद हनी सिंह का फिल्मी सफर शुरू हुआ और अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत तमाम बॉलीवुड सितारों की फिल्मों के लिए हिट गाने दिए। हनी सिंह आज फिल्मी दुनिया के स्टार बन गए हैं। अब हनी सिंह की जिंदगी की असली कहानी बताने के लिए नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह फेमस' रिलीज हो रही है। 20 दिसंबर के बाद से इसे देखा जा सकता है। ये डॉक्यूमेंट्री हनी सिंह की जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन