1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Koffee With Karan 7 में आलिया भट्ट ने खोली कपूर खानदान की पोल, जानिए कैसा है ससुराल

Koffee With Karan 7 में आलिया भट्ट ने खोली कपूर खानदान की पोल, जानिए कैसा है ससुराल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 07, 2022 09:24 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 02:52 pm IST

Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' सीजन 7 (Koffee With Karan 7) का आज पहला एपिसोड स्ट्रीम होने वाला है जिसमें पहले मेहमान के तौर पर बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर सिंह नजर आने वाले हैं।

Alia Ranbir - India TV Hindi
Alia Ranbir Image Source : INSTAGRAM_ALIABHATT

Highlights

  • आलिया ने खोली कपूर्स की पोल
  • 'कॉफी विद करण 7' में की शिरकत

Koffee With Karan 7: फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन 7 जुलाई गुरुवार यानी आज से प्रीमियर के लिए तैयार है शाम 7 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन शो के सामने आने से पहले ही इसकी कई क्लिप सोशल मीडिया पर छा गई हैं। पहले एपिसोड में मेहमान बनकर बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आएंगे। शो से एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें आलिया ने अपने ससुराल के बारे में कुछ राज खोले हैं। 

बॉलीवुड की कई रिलेशनशिप पर बात 

एपिसोड के दौरान, शो होस्ट करण जौहर और 'गली बॉय' के सह-कलाकार रणवीर और आलिया ने सेलिब्रिटी रिलेशनशिप ट्रैजेक्टोरियों को छुआ, जिसमें उन्होंने ऐसे कई कपल के बारे में बात की जिन्होंने अपने जीवन में आए प्यार से शादी करने के बाद अपने पार्टनर का साथ दिया और उनके जीवन को खूबसूरत बनाया।

कैसा है आलिया का ससुराल 

कुछ महीने पहले ही आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान की बहू बनी हैं। इस शो में उन्होंने खुद के कपूर खानदान में फिट होने के अपने अनुभव को भी मजेदार अंदाज में सुनाया है। आलिया ने कहा, "मैं मेरी मां, बहन और पिता के बीच से यहां आई हूं। हमारी बातचीत बहुत कम होती थी। शादी से पहले हमारे परिवार (भट्ट और कपूर) बहुत करीबी परिवार थे, लेकिन हम एक परिवार नहीं थे। शादी से पहले मेरे पास इतने बड़े समारोह या लोगों से मिलने के अनुभव नहीं थे।"

क्या है भट्ट और कपूर खानदान का अंतर 

अपने घर और अपने ससुराल के बीच के अंतर को बताते हुए आलिया ने कहा, 'सबने शादी के दौरान अपना-अपना काम किया। कपूर परिवार में एंट्री करते ही देखा कि यहां हर कोई एक साथ सब कुछ करता है। आप एक साथ खाते हैं, एक साथ आरती करते हैं और सब कुछ एक साथ किया जाता है। यह बहुत प्यारा है। कपूर परिवार की वजह से मैं संस्कृति और परिवार के इतने पलों से गुजरी हूं कि इसने मुझे मेरे जीवन का एक नया रूप देखने को मिला है।"

आज शाम 7 बजे आएगा शो 

'कॉफी विद करण' का सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए टैटलेट गेम के साथ-साथ सबका पसंदीदा रैपिड फायर होगा। जो फैंस को उनके फेवरेट सितारों के करीब लाएगा। पहला एपिसोड 7 जुलाई को शाम 7 बजे स्ट्रीमर पर स्ट्रीम होगा और यह हर गुरुवार को प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 

Thor: Love and Thunder Review: जबरदस्त एक्शन से भरपूर है थॉर की लव स्टोरी, फिल्म देखने से पहले जानें रिव्यू

Janhvi Kapoor Mimics Janice's Laugh: जान्हवी कपूर का ये टैलेंट नहीं देखा होगा आपने, वरुण धवन ने शेयर किया VIDEO

UP Police ने शेयर किया Ek Villain Returns का पोस्टर, लोगों को दी ये वॉर्निंग

Avneet Kaur ने फ्लोरल बिकिनी पहन पूल में दिए पोज, फैंस बोले- फायर हो आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन