1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Janhvi Kapoor Mimics Janice's Laugh: जान्हवी कपूर का ये टैलेंट नहीं देखा होगा आपने, वरुण धवन ने शेयर किया VIDEO

Janhvi Kapoor Mimics Janice's Laugh: जान्हवी कपूर का ये टैलेंट नहीं देखा होगा आपने, वरुण धवन ने शेयर किया VIDEO

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 06, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 04:10 pm IST

Janhvi Kapoor Mimicry Video: जान्हवी कपूर बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर हैं, लेकिन अब उनका एक नया टैलेंट लोगों के बीच आया है। वह एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं।

Janhvi Kapoor Mimics Janices Laugh- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Mimics Janices Laugh Image Source : INSTAGRAM_VARUNDHAWAN

Highlights

  • जाह्नवी कपूर हैं मिमिक्री आर्टिस्ट
  • वरुण ने शेयर किया मजेदार वीडियो
  • लोग हुए लोटपोट

Janhvi Kapoor Mimics Janice's Laugh: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वह अपनी मां की तरह एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ दमदार एक्ट्रेस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जान्हवी कपूर को लोगों की मिमिक्री करना भी आता है। उनका ये सीक्रेट टैलेंट खुद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने दुनिया के सामने पेश किया है।  वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। 

जब जाह्नवी बनीं जेनिस 

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर फेमस अमेरिकन सीरीज 'फ्रेंड्स' की किरदार जेनिस को कॉपी करती दिख रही हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें जान्हवी एक कार की पिछली सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वरुण ने वीडियो को कैप्शन दिया, "जाह्नवी कपूर उर्फ जेनिस।" देखिए ये वीडियो...

तेजी से हो रहा वायरल 

वरुण धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर आने वाला ये वीडियो अब जाह्नवी के फैन पेजेस से लेकर पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि 80 के दशक की सीरीज 'फ्रेंड्स' आज भी पूरी दुनिया के युवाओं में पॉपुलर है। 

इस फिल्म में साथ दिखेंगे जाह्रवी और वरुण 

आपको बता दें कि जल्द ही वरुध धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म 'बावल' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी है। इसके साथ ही वरुण आने वाले समय में कृति सेनन के साथ 'भेड़िया' और श्रीराम राघवन की 'एक्किस' में दिखाई देंगे। वहीं जान्हवी कपूर 'बावल' के बाद 'मिस्टर इंडिया' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें- 

UP Police ने शेयर किया Ek Villain Returns का पोस्टर, लोगों को दी ये वॉर्निंग

Avneet Kaur ने फ्लोरल बिकिनी पहन पूल में दिए पोज, फैंस बोले- फायर हो आप

Raashii Khanna ने की अपने फैंस से खास मुलाकात, सबको दिया बेशकीमती तोहफा, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन