1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'ग्राम चिकित्सालय' की ये खासियत सीरीज को बनाती है बेहतर, क्या 'पंचायत' को दे पाएगी टक्कर?

'ग्राम चिकित्सालय' की ये खासियत सीरीज को बनाती है बेहतर, क्या 'पंचायत' को दे पाएगी टक्कर?

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 10, 2025 07:55 pm IST,  Updated : May 10, 2025 07:55 pm IST

'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित हैं, लेकिन दोनों की कास्ट से लेकर कहानी तक सब कुछ बहुत अलग है। गांव की राजनीति के बाद ग्रामीण चिकित्सा के किस्से टीवीएफ वालों ने पेश किया है।

Gram Chikitsalay- India TV Hindi
ग्राम चिकित्सालय प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज Image Source : INSTAGRAM

अमोल पाराशर और विनय पाठक की 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर 9 मई को हुआ। 'पंचायत' के निर्माताओं द्वारा निर्मित, इस सीरीज में भी गांव की कहानी दिखाई गई है जो जितेंद्र कुमार की 'पंचायत' से मिलती-जुलती है। अपनी ग्रामीण कहानी, शनादार किरदार और गांव के जीवन में ढलने वाले एक भरोसेमंद डॉक्टर पर बनी इस सीरीज में 'पंचायत' की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं अपनी अलग कहानी होने के कारण 'ग्राम चिकित्सालय' दर्शकों के बीच चर्चा में है। 'पंचायत' के प्रशंसकों को ये सीरीज काफी हद तक एक जैसी लगेगी। टीवीएफ की 'पंचायत' सीरीज का बोलबाला हर जगह है, लेकिन 'ग्राम चिकित्सालय' वो दमखम नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद की गई थी।' ग्राम चिकित्सालय' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

ग्राम चिकित्सालय और पंचायत की मिलती-जुलती खासियत

1. किरदार बनी शान: 'पंचायत' में, प्रह्लाद चाचा और विकास जैसे पात्र सचिव जी को ठोस समर्थन देते हैं। इसी तरह, 'ग्राम चिकित्सालय' में फूटानी जी (आनंदेश्वर द्विवेदी) और गोविंद (आकाश मखीजा) अपने अनोखे व्यक्तित्व के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फूटानी जी काम करने के बजाय गपशप करना और तंबाकू चबाना पसंद करते हैं, जबकि गोविंद क्लिनिक में गर्मजोशी से काम करता है।

2. सामाजिक मुद्दे: दोनों सीरीज ग्रामीण बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा और शासन की खामियों और वास्तविकताओं पर बनी है, जिसे मेकर्स ने कहानी और किरदारों के माध्यम से ग्रामीण जीवन की परेशानियों को पेश किया है।

3. ग्रामीण कहानी: दोनों शो छोटे गांवों में सेट हैं जो ग्रामीण जीवन और उसके साथ आने वाली चुनौतियों की झलक पेश करती है।

4. लव एंगल: 'पंचायत' में सचिव जी और रिंकी के बीच धीरे-धीरे बढ़ते प्यार की तरह, 'ग्राम चिकित्सालय' में डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) और डॉ. गार्गी (आकांक्षा रंजन कपूर) के बीच भी रोमांटिक सीन देखने को मिलते हैं।

5. नजरिया: दोनों शो में किरदार, 'ग्राम चिकित्सालय' में डॉ. प्रभात और 'पंचायत' में अभिषेक, बाहरी लोग हैं जो गांव में ढलने की कोशिश करते हैं। साथ ही स्थानीय रीति-रिवाजों में ढलने और उन्हें अपनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन