1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म, जिसकी असली हीरो है एक हीरोइन, अब ओटीटी पर धमाके के लिए है तैयार

300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म, जिसकी असली हीरो है एक हीरोइन, अब ओटीटी पर धमाके के लिए है तैयार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 24, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 08:43 pm IST

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर सुपरहीरो फिल्म "लोका चैप्टर 1: चंद्रा" सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर धमाके के लिए तैयार है। मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।

Kalyani Priyadarshan- India TV Hindi
लोका चैप्टर 1 की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान। Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE JIOHOTSTAR MALAYALA

2025 में सिनेमाघरों में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें किसी शोर शराबे के बिना ही सिनेमाघरों में उतार दिया गया और इसके बाद भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करके सबको चौंका दिया। इन्हीं में से एक फिल्म है कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर 'लोका चैप्टर 1', जो अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। जी हैं, मेकर्स ने लोका चैप्टर 1 की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर लोका चैप्टर 1 अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज़ होने वाली है। जब से मेकर्स ने घोषणा की कि लोका जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, तब से सिनेप्रेमियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

लोका चैप्टर 1 ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है?

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर "लोका चैप्टर 1" 31 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसकी घोषणा जियो हॉटस्टार मलयालम के X पेज पर की गई है। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "लोका की दुनिया विशेष रूप से जियो हॉटस्टार पर, 31 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।"

लोका चैप्टर 1 ओटीटी रिलीज डेट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

जियो हॉटस्टार पर फिल्म की रिलीज की घोषणा से लोका के प्रशंसक बेहद खुश थे। अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, "देखने का बेसब्री से इंतजार है", वहीं एक अन्य ने लिखा, 'फाइनली, मैं कब से इसकी ओटीटी रिलीज के ऐलान का इंतजार कर रहा था।' एक और यूजर लिखता है- 'मैं बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहा था।'

"लोका चैप्टर 1" का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

"लोका चैप्टर 1" 28 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म अभी भी चुनिंदा सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और दुनियाभर में 301.45 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है, जिसमें 119.6 करोड़ रुपये का विदेशी कलेक्शन भी शामिल है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, "लोका चैप्टर 1" दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है, जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर दिया है।

दूसरे भाग का भी हुआ ऐलान

लोका चैप्टर 1 की अपार सफलता के बाद, निर्माताओं ने मलयालम स्टार टोविनो थॉमस अभिनीत दूसरे भाग, "लोका चैप्टर 2" की भी घोषणा कर दी है। पहले भाग में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ नासलेन, अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर और सारथ सभा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड की मशहूर मगर बदकिस्मत पिता-पुत्र की जोड़ी, जिन्हें नसीब हुई एक जैसी मौत, बेहद दर्दनाक रहा अंत

61 बार एक ही किरदार निभाने वाला एक्टर, जो था कश्मीरी पंडित, स्टेशन पर उतरते ही पड़ी थी चप्पल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन