1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. फिर लौट रहा कपिल शर्मा की कॉमेडी का जादू, क्रिकेटर्स के साथ जमेगा रंग, पूरी हो गई शूटिंग

फिर लौट रहा कपिल शर्मा की कॉमेडी का जादू, क्रिकेटर्स के साथ जमेगा रंग, पूरी हो गई शूटिंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 07, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 02:46 pm IST

कपिल शर्मा की कॉमेडी का जादू एक बार फिर लौटने वाला है। 21 जून से नए सीजन की शुरुआत होनी है जिसकी शूटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।

Kapil Sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM

कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा फिर से वापसी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा का सुपरहिट  कॉमेडी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। 21 जून से शुरू हो रहा इस शो में अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग भी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और गौतम गंभीर जैसे क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नए एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'मेट्रो इन दिनो' की स्टार कास्ट, जिसमें सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता और अन्य शामिल थे, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग में शामिल हुए। नए एपिसोड की शूटिंग की कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने नेटफ्लिक्स के कॉमेडी टॉक शो के आने वाले एपिसोड के नए मेहमानों की एक झलक शेयर की। तस्वीरों में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और गौतम गंभीर को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में गंभीर और सिद्धू एक साथ हैं।

अभिषेक शर्मा ने शेयर की तस्वीर

शुक्रवार को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त पोस्ट अपलोड किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अंबरसरिया।' सोशल मीडिया यूजर्स और प्रशंसकों ने अनुमान लगाया है कि अभिषेक शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में नजर आएंगे। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि अभि कपिल शर्मा के अगले एपिसोड में आ रहे हैं।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'एपिसोड कब आ रहा है?' पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी टॉक शो की स्टार कास्ट में सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। जबकि अर्चना पूरन सिंह जज की सीट पर अपनी भूमिका फिर से निभाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन