1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 के फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, सामने आई बुरी खबर

Bigg Boss OTT 2 के फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, सामने आई बुरी खबर

 Published : Mar 25, 2023 07:56 am IST,  Updated : Mar 25, 2023 08:02 am IST

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ओटीटी सीजन 2 की डेट को लेकर मेकर्स ने की हेरा फेरी। कहा जा रहा था कि इस साल बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' जल्दी आने वाला था।

karan johar show bigg boss ott 2 will not premiere makers postponed date know this bad news - India TV Hindi
Karan Johar Image Source : BIGG BOSS OTT 2

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 1' की सफलता के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 2'  को लेकर नया अपडेट सामने आया है। टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'ओटीटी बिग बॉस' करण जौहर होस्ट करते हैं। करण जौहर ने 'बिग बॉस ओटीटी 1' होस्ट किया था, जो काफी सफल रहा था। अब मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर नया खुलसा किया है। 

फैंस को मिला झटका -

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट्स ने खुब धमाचौकड़ी मचाई कभी लड़ाई तो कभी हंसी मजाक और आखिरी सीजन में रैपर एमसी स्टेन ने सबको पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, शो के मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी' की शुरुआत भी कर चुके हैं, जिसके पहले सीजन में कई जाने माने सितारे नजर आए। 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन को करण जौहर होस्ट करते नजर आए थे। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मेकर्स जल्द ही 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन भी लेकर आ रहे हैं, लेकिन अब मेकर्स ने फैंस को झटका दिया है। 

फैंस की उम्मीद पर फिरा पानी -
दरअसल, 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले बीते महीने फरवरी में हुआ था, जिसके बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अब बिग बॉस का ओटीटी वाला सीजन सबको देखने के लिए मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन अब शो के एक फैन पेज द्वारा बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया गया है कि मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीनज को कैंसिल कर दिया है। यानी मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को नहीं ला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस शो के कुछ समय बाद ला सकते हैं। फिलहाल के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' को पूरी तरह के लिए रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

3 Idiots को लेकर हुआ नया खुलासा, करीना कपूर ने वीडियो शेयर कर दी हिंट

सोनू निगम के पिता के घर हुई थीं 72 लाख रुपये की चोरी, आरोपी ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर? Video देख फैंस बोले- दोनों के बीच हुई है लड़ाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन