1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन का खूंखार अंदाज, अब 50 साल की उम्र में चुना एक्शन से भरा किरदार, जल्द आएगी सीरीज

90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन का खूंखार अंदाज, अब 50 साल की उम्र में चुना एक्शन से भरा किरदार, जल्द आएगी सीरीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 29, 2026 01:25 pm IST,  Updated : May 29, 2026 01:25 pm IST

करिश्मा कपूर जल्द ही ओटीटी सीरीज ब्राउन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज हो गया है।

Karishma Kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@KARISHMAKAPOOR

90 के दशक में दर्जनों सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही 50 साल की हो गई हैं। लेकिन आज भी एक्टिंग और सिनेमा के प्रति उनका जुनून देखने को मिलता है। 90 के दशक की सबसे खूबसूरत हीरोइन्स में गिनी जाने वाली करिश्मा अब खूंखार रोल में नजर आने वाली हैं। करिश्मा ने सीरीज 'ब्राउन' में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। इस सीरीज में करिश्मा एक पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ है और इसे जी5 पर प्रीमियर किया जाएगा। 

क्या होने वाली है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी रीता ब्राउन नाम की पुलिस अधिकारी की जिंदगी की भावनाओं को एक्सप्लोर करती है। रीता का रोल करिश्मा कपूर ने प्ले किया है। रीता एक शराबी पूर्व पुलिस अधिकारी है जो एक महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर की तलाश में है। रीता अपनी जिंदगी से भी जूझ रही है और एक कॉम्लिकेटेड केस उसकी जिंदगी को हिलाकर रख देता है। सीरीज में करिश्मा के साथ जस्सू सेनगुप्ता, हेलेन, अनिरुद्ध रॉय, सूर्य शर्मा, मेघना मलिक, सोनी राजदान, अहल्या शेट्टी और केके रैना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। 

मर्डर मुबारक में प्ले किया था दमदार रोल

बता दें कि करिश्मा कपूर ने अब तक अपने करियर में 66 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 2024 में आई फिल्म मर्डर मुबारक में करिश्मा ने शहनाज नूरानी का रोल प्ले किया था। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद करिश्मा ने जमानत में भी काम किया है। अब करिश्मा अपनी ओटीटी सीरीज ब्राउन की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। ये सीरीज 5 जून 2026 को जी5 पर प्रीमियर हो जाएगी। अब देखना होगा कि क्या करिश्मा इस किरदार में लोगों की तारीफें बटोर पाती हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें-लो आ गया सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का पहला रिव्यू, सुभाष घाई ने देख ली फिल्म, शेयर किया अनुभव

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? आगे बढ़ सकता है थ्री इडियट का सीक्वल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन